- छोटा कैलाश जा रही पिकप खाई में गिरी, दो लोगों की दर्दनाक मौत।
हल्द्वानी (नैनीताल)- हल्द्वानी से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है जिसमें दो लोगों की मौत होना बताया जा रहा है। प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक रानीबाग-अमृतपुर मार्ग में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां छोटा कैलाश जा रहा पिकप वाहन गहरी खाई में जा समाया। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चालक घायल बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को छोटा कैलाश को जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर 50 मीटर खाई में जा गिरी। वाहन के खाई में गिरने से 50 वर्षीय बिशन दत्त पांडे निवासी भौर्सा और मनीष पडलिया निवासी बानना की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक धीरज घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए हल्द्वानी एसटीएच भेजा गया। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा जा रहा है। इस घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
