उत्तराखंडः (गजब)- दूसरी शादी करने पहुंचा प्रधान पति, तभी मंडप में पहुंची ग्राम प्रधान

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Laksar news: उत्तराखंड में इन दिनों अजब-गजब मामले सामने आ रहे हैं। अब खबर लक्सर के देवबंद थाना क्षेत्र से है। जहां एक गांव की मौजूदा ग्राम प्रधान का पति, पत्नी को धोखा देकर अपने कुछ दोस्तों के साथ दूसरी शादी करने के लिए दूसरे गांव में पहुंच गया। इस बात की खबर ग्राम प्रधान पत्नी को लगी तो वह गांव में पहुंची और उसने हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शादी करने पहुंचे दूल्हा तथा उसके कुछ अन्य साथियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

पूरा मामला मंगलवार का है। गांव टांडा भंनेड़ा में एक शादी का आयोजन किया जा रहा था। बारात में चंद ही लोग पहुंचे थे। इसी दौरान देवबंद थाना क्षेत्र के गांव की एक मौजूदा ग्राम प्रधान मौके पर पहुंची और उसने हंगामा शुरू कर दिया। ग्राम प्रधान का कहना था जो व्यक्ति यहां पर बारात लेकर आया है वह उसका पति है।

वह बिना उसे बताये दूसरी शादी कर रहा है। फिर क्या था, मौके पर अफरातफरी मच गई। कुछ लोगों में हाथापाई तक की भी नौबत आ गई। महिला ग्राम प्रधान ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शादी करने के लिए पहुंचे महिला के पति तथा उसके कुछ अन्य रिश्तेदारों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां झांकी पर मुकदमे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश, कोतवाली में किया प्रदर्शन!

महिला का आरोप है कि आरोपी पति उसके साथ दुर्व्यवहार कर मारपीट करता है। मंगलवार को उसे पता चला कि आरोपी दूसरी शादी करने के लिए मंगलौर पहुंचा है। ऐसे में वह मौे पर पहुंची। जिस लड़की से उसकी शादी की जा रही है, वह पहले से शादीशुदा है। इस मामले मंे इंस्पेक्टर राजीव रौथाण का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें