Bhawali News: उत्तराखंड परिवहन निगम में गजब का मामला सामने आया है। खबर भवाली डिपो से जुड़ी है। कुरुक्षेत्र हरियाणा निवासी एक यात्री का जूता बस में गायब होने पर उत्तराखंड रोडवेज सहायक महाप्रबंधक ने चालक और परिचालक से जवाब मांगा है। यात्री की मांग पर जूते की तलाश की जा रही है। इस खबर से सभी हैरान है।
जानकारी के अनुसार हरियाणा निवासी अभिषेक विगत 25 अक्तूबर को तीन दोस्तों के साथ भवाली डिपो की बस में नैनीताल से सवार हुआ था। काठगोदाम रेलवे स्टेशन से उसे ट्रेन पकड़नी थी। वह काठगोदाम रेलवे स्टेशन के पास दोस्तों के साथ उतर गया। लेकिन उसका जूता बस में ही छूट गया। अभिषेक ने रोडवेज अधिकारियों को पत्र लिखकर जूता तलाशने की मांग की है।

इस मामले की खबर अधिकारियों तक पहुंची तो उच्चाधिकारियों के निर्देश पर भवाली डिपो के सहायक महाप्रबंधक मनोज कुमार दुर्गापाल ने चालक अभिजीत कुमार और परिचालक राजेन्द्र जाटव से इस संबंध में जवाब मांगा है। अधिकारियों के फरमान के बाद जूते की खोजबीन की गई लेकिन ज्यादा समय होने के कारण जूते का मिलना आसान नहीं है। रोडवेज कर्मचारी इस बात की जानकारी जुटा रहे है कि यात्री का जूता बस में छूटा भी था या नहीं।
सहायक महाप्रबंधक भवाली मनोज दुर्गापाल का कहना है कि एक यात्री ने आरएम को बस में जूता गायब होने की शिकायत दी है। जिस पर चालक और परिचालक से मामले की जानकारी मांगी गई है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती 
