उत्तराखंड-(गजब) एक अमरूद अब देगा दो तरह के स्वाद, जापानी प्रजाति हो गई विकसित

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

पंतनगर- गोविंद बल्लभ कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में इन दिनों अखिल भारतीय किसान मेला चल रहा है जहां एक से बढ़कर एक नई टेक्नोलॉजी के यंत्र और पौधे आपको देखने को मिलेंगे । अब बात आपके काम की क्या आपने कभी दो स्वाद वाला फल का लुफ्त उठाया है अगर नही तो जल्द ही बाजार में दो फलों के स्वाद वाला अमरूद आने वाला है। जापान प्रजाति का अमरूद में दो फलों का स्वाद मिलेगा। पंत नगर किसान मेले में एक नर्सरी में जापान प्रजाति की रेड डायमंड अमरूद की पोध को लाया गया है। इस अमरूद की खास बात यह है की इसका फल दो फ्लेवर का होता है। पहला छिलके वाला हिस्सा नासपति का टेस्ट देगा और अंदर वाला हिस्सा अमरूद का।

यही नहीं अमरूद के अंदर वाले हिस्से में गिनती के बीज मिलेंगे। जिसको खरीदने के लिए लोगो को तांता लगा हुआ है।
नर्सरी संचालक अयान मंडल ने बताया की जापान प्रजाति के अमरूद की पोध को पंतनगर किसान मेले में प्रदर्शनी और बिक्री के लिए रखा गया है जो किसानों को काफी भा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें