- दर्दनाक हादसा- दिल्ली से हरिद्वार आ रही कार में लगी भीषण आग,4 लोग जिंदा जले।
मेरठ (उत्तरप्रदेश)- उत्तर प्रदेश के मेरठ में बेहद दुखद और दर्दनाक हादसा हो गया है। चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर रविवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया। बतादे कि जानी और भोला के बीच दिल्ली से हरिद्वार जा रही सेंट्रो कार में गांव सिसौला खुर्द के सामने आग लग गई। कार में सवार चारों लोग जिंदा जल गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक चारों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। चौधरी चरण सिंह गंग नहर पटरी पर रात नौ बजे के करीब किसी ने फायर कंट्रोल रूम को फोन कर कार में आग लगने की सूचना दी गई। जानी थाना पुलिस और फायर कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग बुझाने पर देखा गया तो कर में चार लोगों के कंकाल पड़े हुए थे।चारों लोग इतनी बुरी तरह से जल चुके हैं कि यह भी पहचान करना मुश्किल हो रहा है कौन पुरुष है, कौन महिला है। गाड़ी की नंबर प्लेट मिली है, जिस पर दिल्ली का नंबर DL4Cएपी 4792 है। गाड़ी दिल्ली के सोहनपाल पुत्र ओमप्रकाश गांव पहलादपुर बांगर के नंबर पर है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। एसपी देहात कमलेश बाहदुर ने बताया कि मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। कार में आग कैसे लगी? इसके बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट जानकारी नहीं हो पाई है।सीएफओ संतोष राय का कहना है कि कार में सीएनजी किट लगी हुई है। जब फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तो कर में भीषण आग लगी हुई थी। आग बुझाने पर चार लोगों के जले हुए शव मिले। प्रथम दृष्टया सीएनजी किट में आग लगना माना जा रहा है हालांकि पूरी जांच पड़ताल के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 

