- तेज बारिश के चलते वाहन के ऊपर गिरा आम का पेड़,वाहन हुआ क्षतिग्रस्त, बड़ी दुर्घटना होने से टली।
श्रीनगर गढ़वाल (पौड़ी) श्रीनगर के नकोट बिलकेदार मोटर मार्ग पर आज दिन में आई तेज बारिश और आंधी के चलते एक पुराना आम का पेड़ भरभरा कर गिर पड़ा। जिससे रोड पर खड़ा एक वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही कुछ आसपास खड़े वाहनों को भी छती पहुंची है।
बिल केदार के पार्षद संदीप रावत का कहना है कि अक्टूबर 2024 से काफी जर्जर स्थिति में खड़े पेड़ को जान माल का नुकसान बताते हुए वन विभाग उद्यान विभाग और पीडब्ल्यूडी तथा प्रशासन से पेड़ को काटे जाने की मांग की जा रही थी, लेकिन उन्होंने नजरअंदाज कर दिया, जिसका दुष्परिणाम आज इस रूप में सामने आया है। उन्होंने कहा कि समस्त संबंधित विभागों को घटना की जानकारी देते हुए प्रभावित व्यक्ति को मुआवजा दिए जाने की मांग की गई है। उन्होंने इसके साथ ही प्रशासन से संबंधित विभागों के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है। वहीं स्थानीय निवासी संजय चौहान ने खराब मौसम में यात्रियों से सावधानीपूर्वक चलने की अपील की है ताकि पहाड़ी क्षेत्र में संभावित दुर्घटनाओं का खतरा कम हो सके।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं: बिंदुखत्ता में रामलीला का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा निकाली गई
उत्तराखंड: हल्द्वानी में 21 मार्च को रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने हिंदू नववर्ष पर पंचांग कैलेंडर का विमोचन किया
नैनीताल :(बड़ी खबर) इन दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
यूपी से कफ सिरप की खेप लेकर उत्तराखंड आया मोहम्मद सुहेल, पुलिस ने पकड़ा
उत्तराखंड: गंगोत्री धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित
उत्तराखंड: सचिवालय में वित्त समिति की बैठक में कई विकास परियोजनाओं को मिली मंजूरी
उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए किया हवन
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने एम्स ऋषिकेश में सतपाल महाराज का हाल जाना
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गैस कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, हल्द्वानी में एजेंसियों पर औचक छापा 

