हल्द्वानी:अंधड़ ने ठप की बिजली, लाइनों पर गिरे पेड़, कई पोल टूटे, जगह-जगह यातायात हुआ बाधित,फसलों को नुकसान
बुधवार शाम को आंधी तूफान के चलते कई जगह पर नुकसान की खबरें सामने आई है बताया जा रहा है कि तूफान के चलते कई जगहों पर छोटे-छोटे पेड़ गिरने के चलते यातायात बाधित हुई लेकिन बाद में यातायात खुल गया गनीमत रहेगी की कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है
शहर में अंधड़ के कारण जगह-जगह पेड़ गिर गए। बिजली लाइनों पर टहनियां गिरने से आपूर्ति ठप हो गई। बिजलीकर्मी देर रात तक आपूर्ति दुरुस्त करने में जुटे रहे। इस बीच शहर की चार लाख से अधिक आबादी को डेढ़ घंटा तक बिन बिजली रहना पड़ा। पेड़ गिरने से शहर में कई जगह ट्रैफिक भी बाधित हो गया।
बुधवार शाम करीब सात बजे अंधड़ के दौरान यूपीसीएल ने बिजली सप्लाई रोक दी थी। इस दौरान शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली सप्लाई डेढ़ घंटे से अधिक समय तक ठप रही। अंधड़ थमने के बाद सप्लाई बहाल करने पर कई क्षेत्रों में लाइन ब्रेकडाउन हो गई। पेट्रोलिंग करने पर पता चला कि काठगोदाम, बिठौरिया, मुखानी, गौलापार, कुसुमखेड़ा समेत कई क्षेत्रों में बिजली लाइनों पर पेड़ व टहनियां गिरी हैं। कालाढूंगी रोड पर बिजली के तीन पोल टूट गए। लाइनों को दुरुस्त करने का काम देर रात तक चलता रहा। प्रभावित क्षेत्रों में देर रात तक आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। लाइनों को बिठौरिया में सबसे अधिक नुकसान हुआ है।
भीमताल, पहाड़पानी, धारी, बेतालघाट, ओखलकांडा, गरमपानी और भवाली में बुधवार शाम करीब छह बजे अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया और बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे पूरे क्षेत्र में बिजली सप्लाई ठप हो गई। वहीं ओले गिरने से नकदी फसलों को नुकसान हुआ है।
ओलावृष्टि से खेतों में लगी आलू, मटर, पूलम और खुमानी को नुकसान पहुंचा है जिससे किसान चिंतित हैं।वहीं भीमताल के किसान ने बताया कि ओलावृष्टि से टमाटर, शिमला मिर्च, आलू, गोभी की फसल को नुकसान हुआ है। इधर तेज हवाओं के चलते भीमताल, मेहरागांव, भवाली, धारी और धानाचूली क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई जिसके चलते लोगों को परेशान होना पड़ा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
