देहरादून: उत्तराखंड में मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत नोटिस जारी करने और उनकी सुनवाई का काम तेजी से चल रहा है। गुरुवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता कर अभियान की प्रगति की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि राज्य में कुल 24 लाख 30 हजार संभावित मामलों में से अब तक 20 लाख 27 हजार मतदाताओं तक नोटिस पहुंचाए जा चुके हैं। इन नोटिसों के माध्यम से मतदाता सूची में दर्ज जानकारियों का सत्यापन किया जा रहा है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 14 जुलाई से 5 अगस्त के बीच दावे और आपत्तियों के तहत बड़ी संख्या में आवेदन भी प्राप्त हुए हैं। इस दौरान फॉर्म-6 के 57 हजार, फॉर्म-7 के 22,668 और फॉर्म-8 के 26,145 आवेदन जमा किए गए हैं। इन सभी आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सभी राजनीतिक दलों से लगातार सुझाव लिए जा रहे हैं। विधानसभा स्तर पर निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO), जिला स्तर पर जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) और राज्य स्तर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियमित समीक्षा बैठकें कर रहे हैं।
नोटिसों की सुनवाई के लिए अधिकारी लगातार फील्ड में जाकर जांच कर रहे हैं। साथ ही सभी जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं के मामलों की सुनवाई उनके घर जाकर की जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से बूथ या कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना और सभी पात्र मतदाताओं को बिना किसी परेशानी के आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराना है। अभियान के दौरान प्राप्त दावों और आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट! 24 घंटे में 58 नए केस, कुल मरीज 271 पहुंचे
भारी बारिश में भी नहीं डिगा उक्रांद का हौसला, नौगांवखाल में 100 से ज्यादा लोगों ने थामा पार्टी का दामन
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला में SDM ने उतरवाई JCB,
CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत !
केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, मलबे से बंद हुआ हाईवे; इन 6 जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में यहां भालू के डर से 300 मीटर गहरी खाई में गिरीं दो महिलाएं, एक की मौत !
उत्तराखंड: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या 

