थराली (चमोली)। प्रदेश में बुधवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और कई पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि व बारिश हुई। इस दौरान चमोली, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी जिलों में बारिश हुई जबकि पौड़ी व टिहरी जिले में ओलावृष्टि हुई। चमोली के थराली में मूसलाधार बारिश से रामलीला मैदान के पास सिपाही गदेरा उफान पर आ गया। गदेरे में पानी के साथ आए मलबे की चपेट में आने से दो गाड़ियां दब गईं। साथ ही अन्य वाहन चालकों व राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
थराली में करीब चार बजे काले बादल छा गए। कुछ देर बाद मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। करीब डेढ़ घंटे तक लगातार तेज बारिश से सिपाही गदेरे में भारी पानी आ गया। गदेरे में आए मलबे की चपेट में एक जीप और एक कार आ गए। गनीमत रही कि इन गाड़ियों में कोई सवार नही था। भारी बारिश से हाईवे पर देवराड़ा गदेरे में बढ़े पानी ने अपर बाजार थराली को चपेट में ले लिया। गदेरे का पानी अपर बाजार के कई घरों में घुस गया।
थराली के तहसीलदार अक्षय पंकज ने बताया, थराली बाजार में हुए हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जल्द ही इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कहींसे नुकसान की सूचना नहीं है। फिर भी अन्य जगहों से पता किया जा रहा है। थराली के व्याबसायी ललित रावत, प्रेम बुटोला, कमलेश देवराड़ी, मनोज कुमार, विपिन थपलियाल आदि ने बताया कि सुबह से अच्छी धूप खिली थी। दोपहर बाद बादल छाने लगे और क्षेत्र में घुप अंधेरा छा गया। स्थिति ये हो गई कि वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा।
पूर्वानुमान : तीन दिन बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट
देहरादून। उत्तराखंड में गुरुवार से तीन दिन के लिए बारिश और तेज हवाएं चलने का येलो तथा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में 10 और 11 अप्रैल को बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, चंपावत में से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 12 अप्रैल को हल्की बारिश और हवाएं चल सकती है। दून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। कई पर्वतीय जिलों में ओलावृष्टि भी हुई। मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चलीं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
