Dehradun News: राजधानी में शादी का झांसा देंकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवक ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। इन्हें दिखाकर वह बार-बार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़ित का आरोप है कि जब युवती का रिश्ता हो गया तो युवक ने मंगेतर को भी जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं युवती को बहन मानने वाले युवक ने भी उसे धोखा दिया। समझौते की बात कहते हुए वह आरोपी के पास उसे अकेला छोड़ देता था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
एक युवती ने पटेलनगर पुलिस को शिकायत की कि उसके घर पर मेरठ निवासी राहुल का आना-जाना था। उसने शादी की बात कहकर उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद कई बार दुष्कर्म किया। चोरी से उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। जब उसने विरोध किया तो राहुल ने उसे जान से मारने की धमकी दी। एक दिन युवती अपने मंगेतर के साथ घर जा रही थी। युवक ने दोनों का रास्ता रोक लिया और मंगेतर को जान से मारने की धमकी दी। उसने अश्लील वीडियो भी मंगेतर को दिखा दी।
इसके बाद उसने अपने मुंह बोले भाई गौरा को यह सब बातें बताईं। गौरा ने कहा कि वह उनका समझौता करा देगा। एक दिन गौरा ने युवती को राहुल से मिलने के लिए बुलाया। लेकिन, गौरा वहां नहीं था। केवल राहुल ही मौजूद था। उसने वहां भी जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। एक नहीं बल्कि कई बार गौरा ने इसी तरह धोखा दिया। एसएचओ पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले 
