हल्द्वानी: महिला थाने पहुँच बोली ऑफिसर पति अपने सीनियर महिला अधिकारी के साथ बना रहा संबंध, दे रहा है जान से मारने की धमकी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एक मर्चेंट नेवी में काम करने वाले अपने पति और ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला की तहरीर पर मुखानी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सुरभि कालोनी मुखानी निवासी महिला ने ने मुखानी पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2018 में लखनऊ उत्तर प्रदेश निवासी मर्चेंट नेवी में एमएमएसआई में सेकेंड अफसर हैं।

आरोप है कि पति और ससुराली शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित करने और कार की मांग करने लगे।पति के अपनी सीनियर महिला अधिकारी से प्रगाढ़ संबंध स्थापित हो गए। हिमांशु फोन पर गाली-गलौज करने लगा तलाक मांगने लगा। धमकाया कि अगर तलाक नहीं दिया तो अंजाम ठीक नही होगा। उसकी प्रेमिका ने भी उसको तलाक देने के लिए धमकाया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र

इसी वर्ष 23 मार्च को पति भारत पहुंचा, लेकिन झूठ बोल दिया कि वह आया ही नहीं है। 11 अप्रैल घर आकर जबरदस्ती उसकी कार ले गया और मनीषा का परित्याग कर दिया है। अब वह जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें