- मोरी में तैनात ग्राम विकास अधिकारी ने की आत्महत्या, मिला सुसाइड नोट
- सुसाइड नोट में लिखा अपनी मर्जी से उठाया यह कदम, जांच शुरू
मोरी। विकासखंड कार्यालय में तैनात मंगलौर निवासी एक ग्राम विकास अधिकारी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार वीडियो के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
कुमराड़ा गांव मंगलौर निवासी निशु कुमार पुत्र सुखपाल उम्र 29 वर्ष ने बीते वर्ष ही विकासखंड कार्यालय में ग्राम विकास अधिकारी पद पर ज्वाइन किया था। वह यहां पर किराए पर मकान लेकर रहते थे। मंगलवार सुबह जब निशु ने किसी का फोन नहीं उठाया और देर तक दरवाजा नहीं खोला तो आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। वहां पर वीडीओ निशु कुमार पंखे पर रस्सी के सहारे टंगा हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए नौगांव भेज दिया है। वहीं उसके परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। रणवीर चौहान ने बताया कि कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें वीडीओ ने लिखा है कि वह अपनी मर्जी से यह कदम उठा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
