हल्द्वानी। टीपीनगर चौकी के ठीक सामने सरे शाम एक शोहदे ने महिला का हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ कर दी, वह यही नहीं रुका उसने एक हजार रुपये उसे दिखा कर साथ चलने की पेशकश भी रख दी। हालांकि महिला इससे डरी नहीं और उसने पत्थर लेकर शोहदे को दौड़ा लिया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
टीपीनगर चौकी क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि देर शाम तक जब उसके पति घर नहीं लौटे तो वह पति को तलाशने निकल पड़ी। रात करीब 8 बजे महिला टीपीनगर चौकी के बगल में स्थित पालम सिटी पहुंची तो एक स्कूटी सवार शोहदे ने उसका रास्ता रोक लिया। उसने एक हजार रुपए लेकर महिला से साथ चलने को कहा और छेड़छाड़ करने लगा। महिला के पूछने पर उसने अपना नाम हरीश पलड़िया बताया। महिला ने जब उसके साथ जाने से इंकार किया तो वह पुलिस चौकी के सामने ही जबरदस्ती करने लगा। महिला ने मदद के लिए शोर मचाया, लेकिन कोई आगे नहीं आया तो महिला ने पत्थर लेकर शोहदे को दौड़ा लिया। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी 
