उत्तराखंड… चुनाव ड्यूटी में तैनात वाहन चालक की संदिग्ध हालत में मौत
उत्तराखंड निकाय चुनाव में ड्यूटी पर तैनात वाहन चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वाहन चालक की सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिलने के बाद मौत हो गई।
यह घटना पौड़ी के सर्किट हाउस के पास हुई, जहां चालक को स्थानीय लोगों ने बेहोश हालत में सड़क पर पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चालक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, चालक की मृत्यु का कारण हृदयगति रुकना था।
चालक की पहचान 32 वर्षीय नंदलाल उर्फ नंदू के रूप में हुई, जो पौड़ी के केवर्स गांव का निवासी था। नंदलाल की ड्यूटी निकाय चुनाव के दौरान एक लाइजनिंग अफसर के साथ लगी हुई थी। जानकारी के अनुसार, वह सर्किट हाउस के पास अपना वाहन खड़ा कर रहा था, तभी अचानक अचेत होकर सड़क पर गिर पड़ा।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को घटना की सूचना दी। एसएसआई वेद प्रकाश ने बताया कि नंदलाल की मौत हृदयगति रुकने के कारण हुई है। इस दुखद घटना ने परिवार और इलाके में शोक की लहर फैला दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन 
