हल्द्वानी : जिला जल एवं स्वच्छता मिशन नैनीताल की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में हल्द्वानी में आयोजित हुई। बैठक में कालाढुंगी विधायक बंशीधर भगत और लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट मौजूद रहे।
नोडल जल जीवन मिशन विशाल सक्सेना ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत 152 कार्य बजट के अभाव में अधूरे हैं। ग्रामीण पाइपलाइन पेयजल योजनाओं की आईडी जल्द बनाई जाएगी….जिसके लिए तिथियां तय कर दी गई हैं। बैठक में देवला तल्ला पजाया, देवला मल्ला पजाया और बागजाला पेयजल योजना सहित वन प्रकरणों व खोदी गई सड़कों की स्थिति पर चर्चा हुई। ग्रामीण सड़कों पर डामरीकरण कार्य बजट न होने के कारण लंबित बताया गया।
विधायकों ने कई क्षेत्रों में जल कनेक्शन न मिलने की शिकायत रखी…जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए पेयजल विभाग को निर्देश दिए कि पाइपलाइन के साथ-साथ उनका सफल संचालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत भवनों और स्वास्थ्य केंद्रों में समय पर पेयजल कनेक्शन देने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने एक सप्ताह में लोक निर्माण विभाग के साथ बैठक कर खोदी गई सड़कों के डामरीकरण पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: फर्जी ऐप से मुनाफे का सपना… 24.70 लाख उड़ाए, STF ने दबोचा आरोपी
उत्तराखंड : यहां युवती को भेजा अश्लील मैसेज
उत्तराखंड: इस दिन से शुरू होगा चारधाम यात्रा पंजीकरण, नहीं लगेगा कोई शुल्क
उत्तराखंड : युवाओं में जबरदस्त क्रेज! सरताज की संगीतमय रात के लिए शहर तैयार
उत्तराखंड : बिजली कटौती से ग्रीन सेस वसूली प्रभावित, प्रतिदिन लाखों का नुकसान
ईरान पर हमले के बाद उत्तराखंड में बढ़ी चिंता, 50 से अधिक परिवारों के युवक फंसे
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दे! नहीं तो कट जाएगा नाम
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM रयाल का चला चाबुक, पट्टे की जमीन में होटल, 0.220 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित
मीना अरोड़ा द्वारा रचित काव्य नाटक ‘सीता निर्वासन’ का लोकार्पण
हल्द्वानी : जिम संचालक के कांच की बोतल से गले में वार 
