हल्द्वानी : भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशन में चल रहे प्री एसआईआर के तहत 59-हल्द्वानी विधानसभा की वर्तमान मतदाता सूचियों में दर्ज मतदाताओं की मैपिंग वर्ष 2003 की मतदाता सूचियां से किए जाने का कार्य चल रहा है। !
अभी तक औसतन 75 प्रतिशत मैपिंग का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। जो मतदाता मैपिंग से छूट गए हैं उन मतदाताओं की सुविधा के लिए निर्वाचन रजिस्ट्रेशन ऑफिसर/नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी द्वारा मतदान केंद्रवार शिविर आयोजन किए जाने का रोस्टर जारी किया है। जिसके तहत अलग अलग तिथियों और समय पर मतदान केंद्रवार कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए सभी बीएलओ तथा सुपरवाइजरों को पूर्व से ही समस्त तैयारियां पूरी कर लेने को आदेशित किया गया है। राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंटों(BLA) तथा क्षेत्रीय पार्षदों के साथ समन्वय स्थापित कर उन्हें भी अपने क्षेत्र में शिविर का प्रचार करने को निवेदन किया जा रहा है ताकि मैपिंग से छूट गए मतदाताओं को इस शिविर का लाभ मिल सके। बूथ स्तर पर बने मतदाता जागरूकता समूह (बैग) को भी सक्रिय किया गया है।
शिविर में होने वाले मैपिंग कार्य की जांच और निगरानी के लिए सहायक नगर आयुक्त, नायब तहसीलदार और तहसीलदार हल्द्वानी को आदेशित करते हुए अलग अलग केंद्र आवंटित किए गए हैं।
नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी स्वयं भी लगातार शिविरों में जाकर मैपिंग कार्य की निगरानी और समीक्षा करेंगे।
नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ने 59 विधानसभा के मतदाताओं से कैम्प में पहुंचने की अपील की है साथ ही निवेदन किया है कि बीएलओ (BLO) जब भी उनके घरों में विजिट करते है कृपया उनका सहयोग करें तथा अपना अथवा अपने परिजनों का वर्ष 2003 की मतदाता सूची का विवरण उन्हें अवश्य उपलब्ध करवाए जो कि वर्ष 2003 में संपूर्ण भारत में कही पर भी वोटर के रूप में दर्ज थे,ताकि वो मतदाता के रूप में दर्ज रहकर मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
मतदाताओं से अपील है कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम खोजने के लिए नीचे दिए गए लिंक का प्रयोग किया जा सकता है।
https://election.uk.gov.in/search2003uk



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : हल्द्वानी शुद्धीकरण मामले में बेंगलुरु में हुई जीरो FIR
देहरादून : इस तारीख से शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा
देहरादून :(बड़ी खबर) इन कर्मियों के वेतन के लिए 3 अरब की राशि जल्द होगी जारी
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट! 24 घंटे में 58 नए केस, कुल मरीज 271 पहुंचे
भारी बारिश में भी नहीं डिगा उक्रांद का हौसला, नौगांवखाल में 100 से ज्यादा लोगों ने थामा पार्टी का दामन
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला में SDM ने उतरवाई JCB,
CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत ! 

