देहरादून : उत्तराखंड परिवहन विभाग द्वारा प्रदेश की 15 सीमावर्ती चेकपोस्टों पर ग्रीन सेस की वसूली शुरू कर दी गई है, लेकिन बार-बार हो रही बिजली कटौती इस प्रक्रिया में बड़ी बाधा बन रही है। सीमांत क्षेत्रों में तीन से पांच घंटे तक बिजली गुल रहने से एएनपीआर कैमरे काम नहीं कर पा रहे हैं…जिससे वाहनों के फास्टैग से ग्रीन सेस की स्वचालित वसूली प्रभावित हो रही है।
वर्तमान में इन 15 चेकपोस्टों से प्रतिदिन करीब 18 से 20 लाख रुपये की वसूली हो रही है। हालांकि तकनीकी दिक्कतों के कारण विभाग को रोजाना तीन से चार लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। यूपीएस बैकअप सीमित होने और सर्वर स्पीड कम होने से रियल टाइम डाटा मिलने में भी परेशानी आ रही है।

अब विभाग चेकपोस्टों पर जनरेटर और इनवर्टर लगाने की तैयारी कर रहा है। अपर आयुक्त परिवहन एसके सिंह ने बताया कि तकनीकी समस्याओं को दूर करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं और जल्द व्यवस्था सामान्य होने की उम्मीद है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड: रुद्रनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, इस तारीख को बंद हो जाएंगे कपाट
Snapchat पर हुई दोस्ती, उत्तराखंड में यहाँ पहुंचा मामला थाने तक; 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म
नेपाल के बाद उत्तराखंड की बारी? ग्लेशियर झीलों को लेकर वैज्ञानिकों ने बताई सबसे बड़ी चिंता
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; 4 सितंबर तक मौसम रहेगा खराब
CM धामी का महिलाओं को बड़ा तोहफा, फ्री बस यात्रा के साथ ढाई लाख तक रियायती ऋण की तैयारी
उत्तराखंड: गिर्दा के गीतों से लेकर ग्रामीणों की आवाज तक, बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार
हल्द्वानी : भारी बारिश के चलते नैनीताल जिले में कल छुट्टी 
