शिक्षक भर्ती : सभी जिलों में 12 जनवरी को एक साथ काउंसलिंग
देहरादून। प्रदेश के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक भर्ती के लिए सभी जिलों में 12 जनवरी को एक साथ काउंसलिंग होगी। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से हुई बैठक में अधिकारियों को इसके निर्देश दिए।
शिक्षा विभाग में 1670 पदों पर शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है, इसके लिए 60 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक एक-एक अभ्यर्थी ने 10 से 12 जिलों में भर्ती के लिए आवेदन किए हैं। अब तक यह होता रहा है कि अलग-अलग तिथि में काउंसलिंग होने से एक अभ्यर्थी एक जिले में चयन के बाद दूसरे जिले की
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से हुई बैठक में दिए निर्देश
काउंसलिंग में भी शामिल होता था। इससे पहले वाले जिले में पद खाली रह जाता है। इस कारण अब एक साथ काउंसलिंग का निर्णय लिया गया है।
शिक्षा मंत्री ने वर्चुअल माध्यम से हुई बैठक में शिक्षकों के खाली पदों को भरने के साथ ही चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की शीघ्र नियुक्ति के निर्देश दिए। बैठक में शिक्षा महानिदेशक दीप्ति सिंह, माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल सती, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय नौडियाल व विभिन्न जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी शामिल रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
धामी कैबिनेट के 26 फैसले, 7412 करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर
हल्द्वानी :मैक्स अस्पताल में हल्द्वानी के दो मरीजों के जटिल कैंसर का सफल उपचार
उत्तराखण्ड: रामनगर मे दो अवैध मजारों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर
देहरादून : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल पर शिकंजा कसने की तैयारी, कंपनी के दस्तावेजों की जांच तेज 
