पटवारी, लेखपालों को लैपटॉप के साथ सीयूजी नंबर, डाटा पैक भी मिलेगा
अंश निर्धारण खतौनी के काम के लिए संसाधनों की मांग लंबे समय से हो रही, पांच करोड़ की राशि स्वीकृत
देहरादून। अब अंश निर्धारण खतौनी – को तैयार करने के काम में संसाधनों की कमी नहीं होगी। शासन ने पटवारियों, लेखपालों को लैपटॉप के साथ सीयूजी नंबर और डाटा पैक देने का भी निर्णय लिया है।
राज्य में अंश निर्धारण खतौनी को तैयार किया जाना है। इस कार्य के लिए उत्तराखंड लेखपाल संघ लंबे
लैपटॉप के साथ ही कर्मचारियों को सीयूजी नंबर, डेटा पैक भी उपलब्ध कराने का फैसला हुआ है। यह मासिक या वार्षिक आधार पर दिया जाएगा, यह राजस्व परिषद तय करेगा। संसाधनों खरीद के लिए पांच करोड़ की राशि स्वीकृत हो चुकी है, जो कि जल्द जारी भी हो जाएगी। एसएन पांडे, सचिव राजस्व
समय से लैपटॉप, इंटरनेट की सुविधा और डाटा पैक की मांग कर रहा है, जिससे कार्य को सुगमतापूर्वक किया जा सके।
इसको लेकर आंदोलन भी हुआ
था। इसके बाद कर्मियों को लैपटॉप समेत अन्य संसाधनों को उपलब्ध कराने के लिए राजस्व परिषद ने प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। अभी तक लेखपाल और
पटवारियों को यह मुहैया नहीं कराया जा सका है, इसको लेकर संगठन मुखर भी है।
लेखपाल संघ के प्रदेश महामंत्री तारा चंद्र घिल्डियाल कहते हैं कि संगठन लंबे समय से संसाधनों को उपलब्ध कराने की मांग राजस्व परिषद से कर रहा है। केंद्र से पांच करोड़ की राशि भी मिल चुकी है, पर अभी तक संसाधन उपलब्ध नहीं कराया जा सका है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
धामी कैबिनेट के 26 फैसले, 7412 करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर
हल्द्वानी :मैक्स अस्पताल में हल्द्वानी के दो मरीजों के जटिल कैंसर का सफल उपचार
उत्तराखण्ड: रामनगर मे दो अवैध मजारों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर
देहरादून : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल पर शिकंजा कसने की तैयारी, कंपनी के दस्तावेजों की जांच तेज 
