अवैध पटाखा गोदाम सीज, गोदाम संचालक पर मुकदमा दर्ज
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन पर हुई, आज देहरादून शहर में बड़ी कार्रवाई।
एक कंम्प्लेक्स पर अवैध रूप से संचालित पटाखे का गोदाम सीज।
त्यौहार के सीजन पर किसी भी प्रकार की अनियमितता को बक्सा नहीं जाएगाः डीएम।
जनमानस की सुरक्षा है पहली प्राथमिकता, अधिकारी/टीम नियमित गस्त पर रहेंगेः डीएम।
कार्रवाई टीम में जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग शामिल।
संचालित गोदाम पर नहीं मिला स्टॉक रजिस्टर एवं लाइसेंस।
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल को शहर के कुछ स्थानों पर अवैध रूप से पटाखे का स्टोरेज एवं विक्रय करने की शिकायत प्राप्त होने पर, उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए नगर मजिस्ट्रेट को टीम के साथ गस्त करने के कड़ी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी के दिशा निर्देशन के अनुपालन में उन्होंने आज आईएसबीटी के समीप एमडीडीए के सामने आनंद फायर वकर्स के गोदाम पर छापेमारी अभियान चलाते हुए, अवैध रूप से संचालन एवं अनियमितता पर कार्रवाई करते हुए गोदाम को सीज कर दिया गया। साथ ही गोदाम संचालक पवन आनंद, आनंद वकर्स क्लेमेंन्टाउन देहरादून उत्तराखण्ड के विरूद्ध थाना क्लेमेंटाउन में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। निरीक्षण के दौरान लाईसेंस व अभिलेख प्रस्तुत न करने तथा निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान स्वामी द्वारा प्रतिष्ठान के संचालन बिना लाईसेंस किया जा रहा था जो कि विस्फोटक अधिनियम 1984 की धारा 5/9 (ख)1(ख) असंघेय घारा के अन्तर्गत नगर मजिस्टेªट द्वारा प्रतिष्ठान संचालक के विरूद्ध विस्फोटक अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
जबकि अन्य गोदाम के निरीक्षण के दौरान गोदाम मानक के अनुरूप संचालित होना पाया गया। जिस पर नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने गोदाम संचालक को भी सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। लापरवाही एवं अनियमित पर कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई 
