चम्पावत। जिले के पाटी ब्लॉक में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के मामले में एक युवक ने ग्राम प्रधान के बेटे चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आरोपी ने पुलिस को खुद फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को देर शाम पनिया निवासी बबलू सिंह ने काजिना निवासी खिलानंद जोशी उर्फ खिलेश (30) पुत्र सुरेश चंद्र जोशी को चाकू गोदकर उसे लहूलुहान कर दिया और इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना भी खुद ही दी। मौके पर पहुंची पुलिस और 108 सेवा ने खून से लतपथ खिलानंद जोशी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी पहुंचाया। यहां डॉ. निफ्ती साह ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी ने बताया कि वह एक लड़की से प्रेम करता है। खिलानंद भी उस लड़की को पसंद करता था और उससे बात करता था जो उसे पसंद नहीं था। इसी कारण तैश में आकर उसने घटना को अंजाम दिया है। थाना अध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में जनगणना कार्य की रफ्तार से केंद्र संतुष्ट
उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगा वोटर वेरिफिकेशन अभियान
उत्तराखंड: ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे CDO अरविंद पांडे
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने 307 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड: यूसीसी लागू होते ही यहाँदर्ज हुआ पहला हलाला मामला
रामनगर-देहरादून ट्रेन को लेकर बड़ा अपडेट, रेलवे बोर्ड ने तय किए दो दिन
उत्तराखंड: यहाँ लकड़ी के मकान में लगी भीषण आग
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) खाली पाइप लाइन और पानी की बूद बूद को तरसे लोग, आंदोलन की अंतिम चेतावनी
उत्तराखंड: पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करना पड़ा भारी, ज्योति रौतेला समेत कई पर मुकदमा
उत्तराखंड: यहाँ स्कूल के पीछे चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारी रेड 

