पंतनगर – गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर, के विद्यार्थियों ने एक बार फिर बड़ी कंपनी में अनुबंध कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है यहां के विद्यार्थियों का नामी कम्पनी में चयन होने पर पंत प्रशासन में भी खुशी की लहर है।
विश्वविद्यालय के सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के माध्यम से मैसर्स साइबरमरीन नाॅलेज सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी द्वारा साक्षात्कार के आधार विश्वविद्यालय तीन विद्यार्थियों क्रमशः राघव सुदरियाल, सुहैल आजम एवं राघव पन्त (बी.टेक. मैकेनिकल इंजीनियरिंग) को चयनित किया गया एवं निदेशक द्वारा तीनों चयनित विद्यार्थियों को नियुक्ति पत्र दिया। चयनित विद्यार्थी को प्रशिक्षण के उपरान्त लगभग पैकेज रू. 5.5 तथा 7.5 लाख प्रतिवर्ष देय होगी।
कुलपति डा. मनमोहन सिंह चौहान द्वारा सेवायोजन एवं परामर्ष निदेशालय के प्रयासों की सराहना की गयी तथा उन्होंने चयनित विद्यार्थी को शुभकामनाएं दीं। सेवायोजन एवं परामर्श निदेशक डा. एम.एस. नेगी ने भी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी तथा बताया कि इसी प्रकार अन्य क्षेत्रों में भी यह निदेशालय प्रयासरत है तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों की सफलता की कामना करता है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी विधानसभा में भाजपा के टिकट को लेकर घमासान, दावेदारों की लंबी कतार
उत्तराखंड : जब चाहे तक मेयर की कुर्सी पर बैठने आ जाता था युवक, रोकने पर कर्मचारियों से भिड़ा, हिरासत में
हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार
हल्द्वानी में 10 हजार नई स्ट्रीट लाइट लगेगी
उत्तराखंड: 6 साल की मासूम को रातभर अस्पतालों के चक्कर, दुष्कर्म मामले में सामने आई बड़ी लापरवाही
लालकुआं विधानसभा में भाजपा के 8 दावेदारों के नाम आए सामने, मदन कौशिक ने की रायशुमारी
कालाढूंगी से कमलेश कैड़ा ने ठोकी भाजपा टिकट की दावेदारी, मुकाबला हुआ दिलचस्प
नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा हाई कोर्ट? सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात
हल्द्वानी: छह महीने पहले मिला बजट, फिर भी नहीं बनी सड़कें; PWD अधिकारी से जवाब मांगने पहुंचे लोग
उत्तराखंड: परिवार सहित वर्दी में सड़कों पर उतरेंगे PRD जवान, सरकार को दी 17 नवंबर तक की मोहलत 
