- आदमखोर गुलदार के आतंक को देखते हुए पौड़ी के डीएम ने रिखणीखाल के कुछ विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन दिन का अवकाश किया घोषित।
पौड़ी:- रिखणीखाल विकासखंड के आसपास आदमखोर गुलदार के आतंक को देखते हुए पौड़ी के डीएम आशीष चौहान ने रिखणीखाल के कुछ विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन दिवसीय अवकाश के आदेश जारी किए हैं।
बता दें कि 19 दिसंबर को उप जिलाधिकारी रिखणीखाल द्वारा विकास खण्ड रिखणीखाल क्षेत्रान्तर्गत गुलदार प्रभावित राजकीय प्राथमिक विद्यालय कण्डिया मल्ला, रा०प्रा०वि० कण्डिया तल्ला,राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कण्डिया,राजकीय प्राथमिक विद्यालय पीपलसारी,गुठरेता सैंधी,डाबरी,डाबरी वल्ली,मैन्दणी,बड़कासैण,डोबरिया राजकीय इंटर कालेज डाबरी और राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोबरियासार में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को मध्यनजर रखते हुए तीन दिनों का अवकाश घोषित करने की संस्तुति आख्या डीएम कार्यालय में सौंपी थी।जिलाधिकारी ने एसडीएम रिखणीखाल की संस्तुति आख्या एवं छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत तहसील व विकास खण्ड रिखणीखाल क्षेत्रान्तर्गत उपरोक्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 20 दिसंबर 2024 से 22 दिसंबर 2024 तक कुल तीन दिनों का अवकाश घोषित करने के आदेश दिए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे
उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास 

