त्वरित सख्त एक्शन लगातार जारीः नगर पालिका परिषद मसूरी में विधि विरूद्ध सम्बद्ध नगर स्वास्थ्य अधिकारी को मूल पद हेतु किया unceremoniously/disgracefully कार्यमुक्त ।
प्रश्नात्मक कार्यप्रणाली, एवं जनमानस को परेशान करने की डीएम को मिली रही थी शिकायतें।
मांग न होने व पद सृजित न होने के बावजूद भी डीजी स्वास्थ्य द्वारा किया गया था सम्बद्ध।
मूल पद पर योगदान न करना पड़ेगा भारी, होगा सेवा व्यवधान वेतन प्रतिबन्धित
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल के सख्त एक्शन जारी हैं नगर पालिका मसूरी में बिना पद सृजन के नियमविरूद्ध कार्यरत नगर स्वास्थ्य अधिकारी को डीएम ने मूल पद हेतु कार्यमुक्त कर दिया गया है। साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया है कि सम्बन्धित चिकित्सक 03 दिन के भीतर अपने मूल पद योगदान प्रस्तुत करेंगे ऐसा न करने पर सेवा में व्यवधान मानते हुए सेवा पुस्तिका में अंकन किया जाए तथा अग्रिम आदेशों तक वेतन आहरित न किया जाए।
मसूरी में तैनात नगर स्वास्थ्य अधिकारी की लम्बे समय से मिल रही थी प्रश्नात्मक कार्यप्रणाली की शिकायतें। निकाय चुनाव में अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन में व्यवधान उत्पन्न करने की भी शिकायत हो रही थी प्राप्त। साथ ही लोगों को परेशान करने की भी मिल रही थी शिकायत, वर्ष 2021 से मसूरी नगर पालिका परिषद मसूरी में अनाधिकृत रूप से कार्यरत थे, नगर स्वास्थ्य अधिकारी। उप जिलाधिकारी/प्रशासक नगर पालिका परिषद मसूरी भी स्वास्थ्य अधिकारी की कार्यप्रणाली पर उठा चुके हैं सवाल। प्रशासकों के निकाय चुनाव के दृष्टिगत कार्य विभाजन कार्यों में आपत्ति उठाने सम्बन्धी शिकायत भी मिल रही थी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : लालकुआं की ग्रामीण सड़कों के लिए 372.42 लाख मंजूर
उत्तराखंड: कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मचा हड़कंप, अंदर मिला फैक्ट्री कर्मचारी का शव
उत्तराखंड: बेटी को लगातार कर रहा था परेशान, मां पहुंची पुलिस के पास
उत्तराखंड : 5 साल की बच्ची हुई लापता, घंटों बाद मिली ऐसी हालत में कि मच गया हड़कंप
हल्द्वानी : अंधेरे में दीवार फांदकर करता था ऐसी शर्मनाक हरकत, हल्द्वानी पुलिस ने पकड़ा, कौन है ये…सनकी आदमी
उत्तराखण्ड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानान्तरण Update
हरिद्वार में जिला खनन अधिकारी पर कार्रवाई, काजिम रजा हटाए गए
हल्द्वानी : धर्म के नाम पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड: एक पल में उजड़ गया परिवार, सड़क हादसे ने छीन लिया बच्चों का सहारा 