Almora News:b पहाड़ों में तेंदुए का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब अल्मोड़ा में घर के आंगन से एक 14 साल के बच्चे पर तेंदुए ने हमला कर दिया। बच्चे का हमला करता देख पिता ने अपनी जान पर खेल उसकी जान बचाई। इसके बाद घायल बच्चे को अस्पताल में ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद घर भेज दिया। तेंदुए के हमले में पिता को भी काफी चोटे आई हैं।
पूरा मामला मंगलवार की शाम का है। यहां लमगड़ा ब्लाॅक के ग्राम राणाऊ में पान सिंह बगड़वाल का 14 साल का बेटा आनंद सिंह बगड़वाल अपने घर के आंगन में ही शौचालय के लिए गया। नजदीक खेत में एक तेंदुए सेंध लगाए बैठा था। मौका देख तेंदुए ने आनंद पर हमला कर दिया। उसके हाथ, पीठ, पैर में पंजा मार दिया। इस दौरान पिता पान सिंह बचाने के लिए दौड़ तो उन्हें भी काफी चोटे आईं। उन्होंने अपनी जान पर खेल कर पुत्र की जान बचाई।

मौके परद ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग निकला। इसके बाद लोग घायल आनंद को लेकर अस्पताल पहुंचे। उसके पीठ पर तेंदुए के पंजों से गहरे घाव थे। डाॅक्टरों का कहना है कि शरीर पर तेंदुए के पंजे और बच्चे के छिटककर गिरने से अंदरूनी चोटे आई हैं। फिलहाल बच्चा ठीक है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव
हल्द्वानी : कारोबारी के दो बेटे कमरों में मिले बेहोश, हालत गंभीर
उत्तराखंड: भतीजे ने कुल्हाड़ी से चाचा को मार डाला
हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता 


