पौड़ी। उत्तराखंड में एक बार फिर विजिलेंस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक राजस्व निरीक्षक को गिरफ्तार किया है। मामला जनपद पौड़ी गढ़वाल का है। जहां “राजस्व निरीक्षक कैलाश रवि पट्टी क्षेत्र अगरोड़ा, जनपद पौड़ी गढवाल को 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।
घटना के बाद परिसर में हड़कंप मच गया। शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान पर की गयी शिकायत जो पैतृक गाँव नौगाँव के खाता संख्या-20 के खातेदारों में अपने पिता के नाम दर्ज भूमि के सीमांकन और उसकी आख्या बनाने के एवज में, आज 5/10/24 को पट्टी क्षेत्र अगरोड़ा के राजस्व उप निरीक्षक कैलाश रवि को शिकायतकर्ता से 15000 रुपए (पन्द्रह हजार रूपये) रिश्वत लेते हुए उसकी तय की गयी जगह पेण्डुल, जनपद पौड़ी गढवाल से सतर्कता सेक्टर देहरादून की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम द्वारा अभियुक्त के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है।
निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेसन, महोदय द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी। यदि कोई राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी, अपने पदीय कार्य के सम्पादन में किसी प्रकार का दबाव बनाकर रिश्वत की मांग करता है तथा उसके द्वारा आय से अधिक अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी हो, तो इस सम्बन्ध में सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नम्बर 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में निर्भीक होकर सूचना दें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल: यहां घूमने आए हैं तो यह नंबर जरूर सेव कर लें, हर शिकायत पर कार्रवाई होगी
हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह में शामिल हुए सीएम धामी
उत्तराखंड: यहाँ पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या
उत्तराखंड: सीएम धामी की पहल रंग लाई, केदारनाथ से 1000 किलो प्लास्टिक साफ
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) तेज रफ्तार का कहर: कार की टक्कर से ट्रैक्टर दो टुकड़ों में बटा
उत्तराखंड: हिंदू नाम की आड़ में रह रहा था बांग्लादेशी रहमान, पुलिस ने दबोचा
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट में 18 प्रस्ताव मंजूर, हर फैसला आपके काम का…जानिए पूरी डिटेल
उत्तराखंड: पति ने ही तोड़ा भरोसा! देवर संग मिलकर किया पत्नी के साथ घिनौना कांड
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, बैठक में कुल 18 प्रस्ताव पर लगी मुहर
उत्तराखंड: जौलीग्रांट से दो धाम के लिए हेली सेवा शुरू 
