दिनांक 06/10/2024 ( रविवार) विकेण्ड के दौरान भारी वाहनों हेतु यातायात / डायवर्जन प्लान
शहर हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी वाहनों हेतु निम्न यातायात प्लान प्रभावी रहेगा।
- वीकेंड के दौरान,रविवार को यात्रा रूट में भारी वाहनों का प्रवेश समय 13:00 बजे से 22:00 बजे तक वर्जित रहेगा।
- अति आवश्यक सेवा वाले भारी वाहन (जैसे सब्जी, फल, ईंधन, गैस, दूध आदि) के वाहन 16:00 बजे तक अपनी सेवाएँ पूर्ण कर लें। तत्पश्चात 16:00 बजे से 22:00 बजे तक आवश्यक सेवा वाले वाहनों का भी यात्रा रूट में आवागमन पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
- सब्जी मंडी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहनों की निकासी मंडी गेट से समय 16:00 बजे से 22:00 बजे तक पूर्ण रूप से बन्द रहेगी।
- कालाढूंगी रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन लामाचौड़ तिराहा से फतेहपुर / कटघरिया की ओर जाने वाली वाली रोड के बांई ओर रोकें जायेंगे व शहर क्षेत्र से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन ऊँचापुल तिराहा से चौफला चौराहा से चम्बल पुल तिराहा के मध्य रोड के बाई ओर रोकें जायेंगे।
- बरेली रोड/रामपुर रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन क्रमशः बरेली रोड में तीनपानी के पास रोड के बाई ओर व रामपुर रोड में बेलबाबा के पास रोड के बाई ओर रोकें जायेंगे।
- चोलगलिया रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन कुँवरपुर तिराहा से खेडा चौराहा के मध्य रोड के बांई ओर रोके जायेंगे।
- अल्मोडा/बागेश्वर से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन भावाली से मस्जिद तिराहा होते हुए नम्बर 01 बैंड ज्योलिकोट के मध्य समय 22:00 बजे तक रोके जायेंगे।
- मुक्तेश्वर रोड से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन मुक्तेश्वर से रामगढ़ रोड होते हुए भवाली से मस्जिद तिराहा होते हुए नम्बर 01 बैंड ज्योलिकोट के मध्य समय 22:00 बजे तक रोके जायेंगे।
भीमताल से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहनों को समय 13:00 बजे से 22:00 बजे तक सलड़ी चौकी/अमृतपुर में रोका जायेगा।
- पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाले (आवश्यक सेवा) भारी वाहनों को भी समय 16:00 बजे से 22:00 बजे तक उक्त स्थानों पर रोका जाएगा।
दिनांक-06/10/2024 को प्रातः 08.00 बजे से प्रारम्भ होने वाली मैराथन दौड का यातायात प्लान नगर नैनीताल
● जब मैराथन दौड पन्त पार्क से आरम्भ होगी उस समय मोहन को चीनाबाबा तिराहा से आने वाले वाहनो को घोडा स्टैण्ड से डायवर्जन कर मस्जिद तिराहा से राजभवन होते हुए डांट चौराहा को भेजा जायेगा।
● जब मैराथन दौड अपर माल रोड होते हुए डांट चौराहा से पाईन्स की तरफ को जायेगा उस समय राजभवन से भवाली व भीमताल आने वाले वाहनो को डांट चौराहा से डायवर्जन कर न० 1 बैण्ड से भवाली व भीमताल को भेजा जायेगा ।
● जब मैराथन दौड डांट चौराहा से पाईन्स की तरफ को जायेगा उस समय भवाली से नैनीताल को आने वाले वाहनो को मस्जिद तिराहा भवाली से डायवर्जन कर न० 1 बैण्ड से रुसी 2 होते हुए नैनीताल शहर में प्रवेश करेगें ।
● जब तक मैराथन दौड पाईन्स से वापस पन्त पार्क तक नही जाता तब तक उक्त यातायात प्लान के अनुसार ही यातायात सुचारु संचालन किया जायेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई 
