Ramnagar News- रामनगर नैनीताल जनपद में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं ताजा मामले में बीते देर शाम हुए एक एक सड़क हादसे में जिप्सी चालक की दुखद मौत हो गई। वह बाइक से अपने घर को वापस आ रहा था घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के उसे शव विच्छेदन गृह भेज दिया है।
बताया जाता है कि शनिवार देर शाम ग्राम ढेला निवासी पंकज अधिकारी (29 वर्ष) पुत्र प्रताप सिंह अधिकारी बाइक पर सवार होकर रामनगर से सामान लेकर अपन घर वापिस आ रहा था। इसी दौरान ग्राम सावल्दे में अनियंत्रित एक ट्रैक्टर ट्राली ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पंकज को को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि ग्राम ढेला निवासी पंकज अधिकारी कॉर्बेट में जिप्सी चलाने का कार्य करता था। घर वापिस आते समय उसकी बाइक को ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका
उत्तराखंड : रेखा आर्य के पति पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM धामी का जवाब, बोले- 22 साल से साथ हैं, तब याद क्यों नहीं आई?
देहरादून : खिलाड़ियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, सहित कई फैसले
दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार 

