हल्द्वानी के कालाढूंगी रोड ब्लाॅक चौराहे पर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर कल आधा घंटे के भीतर दो बार कई युवकों ने धावा बोला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। गजब यह है कि इसी दौरान पुलिस भी दुकानदार की शिकायत पर दुकान पर पहुंची थी। युवकों ने दुकान के भीतर घुसकर दुकान स्वामी के भाई का शराब की बोतल मार कर सिर फोड़ दिया।
मारपीट के बाद जब हमलावर भाग रहे थे, तब दुकान पर काम करने वाले सेल्समेनों ने एक को पकड़ लिया, जिसे बाद में पुलिस को सौंप दिया गया। दुकान स्वामी का आरोप है कि दुकान में घुसे युवक वहां बैठे उनके भाई से 50 हजार रूपये की रंगदारी मांग रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। दुकान स्वामी के घायल भाई के सिर पर आठ से दस टांके आए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 


