उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम के कथित चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस विधायक मौन व्रत पर बैठे

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे और दान राशि में कथित गड़बड़ी के आरोपों को लेकर मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को कांग्रेस विधायक लखपत सिंह बुटोला ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मंदिर परिसर के सिंह द्वार के बाहर करीब एक घंटे का मौन व्रत रखकर निष्पक्ष जांच की मांग की।

मौन व्रत के दौरान विधायक ने कहा कि यह मामला केवल धनराशि तक सीमित नहीं है…बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा हुआ है। उन्होंने पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय न्यायिक या एसआईटी जांच कराने की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता बताई।

इससे पहले विधायक ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए और उसके बाद धरने में शामिल हुए। उनके साथ ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

इधर, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित कर दी है। समिति कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है। साथ ही दान और चढ़ावे की गणना प्रक्रिया से जुड़े कुछ कर्मचारियों और अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: पौड़ी के युवक को हल्द्वानी में चाकू मारा, चार लाख रुपये गायब

यह विवाद तब सामने आया जब एक सामाजिक संगठन ने मंदिर के चढ़ावे और दान राशि के प्रबंधन में कथित अनियमितताओं के आरोप लगाए। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए…यदि किसी की जिम्मेदारी तय होती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पारदर्शी व्यवस्था लागू की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में यहां लॉ कॉलेज की बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, PAC जवान मलबे में दबा

प्रदर्शन के बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर बीकेटीसी अध्यक्ष को पद से हटाने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें