देहरादून: उत्तराखंड में सड़क संपर्क को बेहतर और सुरक्षित बनाने की दिशा में कई बड़े काम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद अब देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी बड़े स्तर पर सुधार कार्य शुरू कर दिए गए हैं। इसके तहत सात नए फ्लाईओवर, लंबी सर्विस लेन और फुट ओवरब्रिज बनाए जाएंगे…जिससे ट्रैफिक जाम और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।
देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे के चालू होने के बाद डाटकाली से गणेशपुर तक की पुरानी सड़क आम वाहनों के लिए बंद कर दी गई है। अब इस मार्ग का नियंत्रण वन विभाग के पास रहेगा। केवल मोहंड गांव तक ही सामान्य वाहनों की आवाजाही की अनुमति होगी। इसके आगे का यातायात नए एलिवेटेड कॉरिडोर से संचालित किया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार यह व्यवस्था वन्यजीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लागू की गई है। एलिवेटेड कॉरिडोर बनने से जंगल के प्राकृतिक रास्तों पर वाहनों का दबाव कम होगा और वन्यजीवों के आवागमन में बाधा नहीं आएगी। इससे पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।
वहीं, देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ते ट्रैफिक और हादसों को देखते हुए सड़क सुरक्षा से जुड़े कई निर्माण कार्य शुरू किए गए हैं। योजना के तहत जाखन पुल, जीवनगढ़, मियांवाला, छिद्दरवाला और रायवाला समेत विभिन्न स्थानों पर सात नए फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। इनमें कुछ स्थानों पर दो-दो फ्लाईओवर भी प्रस्तावित हैं।
इसके अलावा हाईवे के दोनों ओर लगभग 44 किलोमीटर लंबी सर्विस लेन विकसित की जाएगी…ताकि स्थानीय और मुख्य यातायात अलग-अलग संचालित हो सके। पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए फुट ओवरब्रिज भी बनाए जाएंगे।
इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद देहरादून और हरिद्वार के बीच सफर अधिक सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक होने की उम्मीद है। साथ ही ट्रैफिक जाम कम होगा और सड़क दुर्घटनाओं पर भी काफी हद तक नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी। अधिकारियों का लक्ष्य इन निर्माण कार्यों को अगले ढाई वर्षों के भीतर पूरा करना है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



एबीवीपी पदाधिकारियों से मिले सीएम धामी, बोले- युवाओं को खुद को अपडेट रखना जरूरी
उत्तराखंड में यहां लॉ कॉलेज की बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, PAC जवान मलबे में दबा
उत्तराखंड: सैलजा की चिट्ठी पर हरीश रावत का दो टूक जवाब, बोले- हम कांग्रेस के सिपाही, राहुल जी के आदेश पर काम करते हैं’
उत्तराखंड में अगले चार दिन मौसम बदलेगा रंग, कई जिलों में येलो अलर्ट; बारिश के साथ बर्फबारी
उत्तराखंड: नौकरी मिली तो सीएम धामी ने भी समझाई जिम्मेदारी, 332 नव नियुक्त कार्मिकों को दिया ये संदेश
हल्द्वानी: हिमालय को बनाया कारोबार की ताकत, नंदिनी ने प्राकृतिक चीजों से तैयार किया अपना ब्रांड
उत्तराखंड: कांस्य पदक जीतने के बाद सीएम धामी से मिले कपिल पोखरिया, मुख्यमंत्री ने कही ये बात
उत्तराखंड: बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, खुद परोसा खाना; गर्भवती महिलाओं की कराई गोदभराई
लालकुआं : विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में हुए कई कार्यक्रम
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) 9 अक्टूबर को हल्द्वानी में होगा व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी होंगे मुख्य अतिथि 
