पौड़ी के युवक को हल्द्वानी में चाकू मारा, चार लाख रुपये गायब
हल्द्वानी। देहरादून से हल्द्वानी पहुंचे पौड़ी निवासी एक युवक पर बस से उतरते ही अज्ञात हमलावर ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसके बैग से करीब चार लाख रुपये गायब होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार पौड़ी निवासी विकास देहरादून में डिजिटल मार्केटिंग का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें हल्द्वानी निवासी कारोबारी सुनील को चार लाख रुपये का भुगतान करना था। शनिवार देर रात विकास देहरादून से बस में सवार होकर हल्द्वानी के लिए रवाना हुए और रविवार सुबह करीब चार बजे हल्द्वानी बस अड्डे पहुंचे।
बस से उतरने के बाद एक युवक ने चाकू की नोक पर विकास से रुपये मांगे। विरोध करने पर आरोपी ने उनके पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू नाभि के पास लगने से विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीख सुनकर एक राहगीर मौके पर पहुंचा और घायल को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विकास के मुताबिक घटना के बाद उनके बैग से करीब चार लाख रुपये गायब हैं। पुलिस मामले को लूट और हमले के एंगल से भी जांच रही है। एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि घटना संज्ञान में है और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हमलावर की तलाश की जा रही है। घायल होने के कारण विकास से अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस रकम गायब होने की भी जांच कर रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) सख्ती: बाइक चालकों को बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं देने के निर्देश
Uttarakhand: पौड़ी के युवक को हल्द्वानी में चाकू मारा, चार लाख रुपये गायब
उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, 10 तक येलो अलर्ट
एबीवीपी पदाधिकारियों से मिले सीएम धामी, बोले- युवाओं को खुद को अपडेट रखना जरूरी
उत्तराखंड में यहां लॉ कॉलेज की बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, PAC जवान मलबे में दबा
उत्तराखंड: सैलजा की चिट्ठी पर हरीश रावत का दो टूक जवाब, बोले- हम कांग्रेस के सिपाही, राहुल जी के आदेश पर काम करते हैं’
उत्तराखंड में अगले चार दिन मौसम बदलेगा रंग, कई जिलों में येलो अलर्ट; बारिश के साथ बर्फबारी
उत्तराखंड: नौकरी मिली तो सीएम धामी ने भी समझाई जिम्मेदारी, 332 नव नियुक्त कार्मिकों को दिया ये संदेश
हल्द्वानी: हिमालय को बनाया कारोबार की ताकत, नंदिनी ने प्राकृतिक चीजों से तैयार किया अपना ब्रांड
उत्तराखंड: कांस्य पदक जीतने के बाद सीएम धामी से मिले कपिल पोखरिया, मुख्यमंत्री ने कही ये बात 
