देहरादून :(बड़ी खबर) सख्ती: बाइक चालकों को बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं देने के निर्देश

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

सख्ती: बाइक चालकों को बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं देने के निर्देश


देहरादून। उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए अब सख्ती बढ़ाई जाएगी। सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश अभय मनोहर सप्रे ने सोमवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में अधिकारियों के साथ बैठक कर कई अहम निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTSAd


बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस के बाइक चलाने वालों को पेट्रोल नहीं दिया जाए। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग सेंटरों में बिना हेलमेट, लाइसेंस और इंश्योरेंस वाले वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने को कहा गया है। नियमों का उल्लंघन करने वाले सरकारी कर्मचारियों की अनुपस्थिति लगाने के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, 10 तक येलो अलर्ट


आठ माह में 1480 सड़क हादसे, 884 लोगों की मौत
बैठक में सामने आया कि इस वर्ष अगस्त तक प्रदेश में 1480 सड़क दुर्घटनाओं में 884 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1626 लोग घायल हुए हैं। हादसों में सबसे अधिक 229 मौतें ऊधमसिंह नगर, 213 हरिद्वार, 131 देहरादून और 104 नैनीताल जिले में हुई हैं। समिति ने सड़क हादसों के कारणों का विस्तृत विश्लेषण कर उनकी रोकथाम के उपायों की निगरानी करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कांस्य पदक जीतने के बाद सीएम धामी से मिले कपिल पोखरिया, मुख्यमंत्री ने कही ये बात


चारधाम मार्ग पर बढ़ेंगे कैमरे
समिति अध्यक्ष ने चारधाम यात्रा मार्ग पर एनपीआर कैमरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। पर्वतीय मार्गों पर कैमरों से ओवरस्पीड के चालान किए जाने की व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में अधिक जनहानि को देखते हुए वहां भी सुरक्षा उपाय बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, खुद परोसा खाना; गर्भवती महिलाओं की कराई गोदभराई


उन्होंने वाहन नंबर के आधार पर पंजीकरण, प्रदूषण प्रमाणपत्र और बीमा की स्थिति की जांच करते हुए नियमों का उल्लंघन मिलने पर स्वचालित चालान की व्यवस्था को प्रभावी बनाने को कहा।
बैठक में मुख्य सचिव आनंद वर्धन, सचिव परिवहन रविनाथ रमन, सचिव वित्त रणवीर सिंह चौहान, निदेशक यातायात कृष्ण कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें