उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, 10 तक येलो अलर्ट

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, 10 तक येलो अलर्ट


देहरादून। मानसून की विदाई के बाद उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने लगा है। मौसम विभाग ने 6 से 11 अक्टूबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं तेज हवाएं चलने तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।


मौसम विभाग के अनुसार 6 और 7 अक्टूबर को नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, देहरादून, टिहरी और पौड़ी में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।
वहीं, 4200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम बदलने से तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग ने चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में तेज हवाओं को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह दी है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सैलजा की चिट्ठी पर हरीश रावत का दो टूक जवाब, बोले- हम कांग्रेस के सिपाही, राहुल जी के आदेश पर काम करते हैं’
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) सख्ती: बाइक चालकों को बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं देने के निर्देश


मौसम विभाग ने लोगों से तेज हवाओं और गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर न जाने तथा पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा से पहले मौसम की जानकारी लेने की अपील की है। साथ ही आकाशीय बिजली के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें