देहरादून: देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को 332 नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में आयुष विभाग के 271 और कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत 61 एलोपैथिक फार्मेसी अधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी नव नियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा सिर्फ नौकरी नहीं है…बल्कि लोगों की सेवा करने की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कार्मिकों से संवेदनशीलता, सेवाभाव और पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्व निभाने की अपील की।

सीएम धामी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारियों की जिम्मेदारी सीधे लोगों के जीवन और स्वास्थ्य से जुड़ी होती है। दूर-दराज से इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचने वाले लोगों को वहां के कर्मचारियों से काफी उम्मीद रहती है। ऐसे में कार्मिकों का व्यवहार और काम करने का तरीका लोगों का भरोसा मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है।
मुख्यमंत्री ने भर्ती व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने सरकारी नौकरियों में भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। नकल माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में 35 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है।
सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में योग, आयुर्वेद और औषधीय जड़ी-बूटियों की पुरानी परंपरा रही है। सरकार प्रदेश को मॉडल आयुष प्रदेश और ग्लोबल वेलनेस हब के रूप में विकसित करने की दिशा में काम कर रही है।
उन्होंने बताया कि सभी जिलों में आयुष सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। पंचकर्म सेवाओं को आधुनिक बनाने के साथ आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। ई-संजीवनी के जरिए लोगों को घर बैठे विशेषज्ञों से परामर्श की सुविधा मिल रही है। वहीं आयुष सेतु पोर्टल को भी इस दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के कई होमस्टे को नजदीकी आयुर्वेद चिकित्सालयों की वेलनेस सेवाओं से जोड़ा गया है….ताकि उत्तराखंड आने वाले लोगों को योग, आयुर्वेद और पंचकर्म से जुड़ी बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
सीएम धामी ने कर्मचारी राज्य बीमा योजना की स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि पहले ईएसआई योजना प्रदेश के छह जिलों में संचालित थी…लेकिन अब इसे सभी 13 जिलों तक पहुंचाया गया है।
रुद्रपुर में 100 बेड के ईएसआई अस्पताल का संचालन शुरू हो चुका है। हरिद्वार में 300 बेड के अस्पताल का निर्माण चल रहा है, जबकि काशीपुर में ईएसआई अस्पताल के लिए जमीन चिन्हित की गई है। इसके अलावा 47 नए चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक ने भी नव नियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नए कर्मचारियों की नियुक्ति से आयुष विभाग की कार्यक्षमता बढ़ेगी और प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, विधायक सविता कपूर समेत शासन और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: नौकरी मिली तो सीएम धामी ने भी समझाई जिम्मेदारी, 332 नव नियुक्त कार्मिकों को दिया ये संदेश
हल्द्वानी: हिमालय को बनाया कारोबार की ताकत, नंदिनी ने प्राकृतिक चीजों से तैयार किया अपना ब्रांड
उत्तराखंड: कांस्य पदक जीतने के बाद सीएम धामी से मिले कपिल पोखरिया, मुख्यमंत्री ने कही ये बात
उत्तराखंड: बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, खुद परोसा खाना; गर्भवती महिलाओं की कराई गोदभराई
लालकुआं : विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में हुए कई कार्यक्रम
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) 9 अक्टूबर को हल्द्वानी में होगा व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी होंगे मुख्य अतिथि
उत्तराखंड : यहां बेकाबू कार ने दो मासूम भाइयों को कुचला, एक की मौत
अल्मोड़ा: यहां ततैयों का दंपती पर हमला, पति ने तोड़ा दम
बागेश्वर : कक्षा 2 के छात्र गोलू पुरी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य
लालकुआं :(दुखद) यहां सड़क हादसे में युवक की मौत, घर में कोहराम 
