Roorkee Accident : हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज की बिल्डिंग का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के दौरान कॉलेज परिसर में ठहरी PAC प्लाटून का एक जवान मलबे की चपेट में आ गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बताया गया कि PAC की प्लाटून पिरान कलियर मेले की ड्यूटी के लिए कॉलेज परिसर में ठहरी हुई थी। इसी दौरान भवन के शौचालय की तरफ का हिस्सा अचानक ढह गया। जवान आदिल उस समय वहीं मौजूद था और मलबे में दब गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जवान को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। पुलिस, PAC जवानों और बचाव दल ने मलबा हटाने का काम शुरू किया। बाद में रेस्क्यू में JCB और SDRF की टीम की भी मदद ली गई। काफी मशक्कत के बाद जवान आदिल को मलबे से बाहर निकाल लिया गया।
जवान को गंभीर चोटें आने की जानकारी सामने आई है। उसे पहले अस्पताल ले जाया गया…जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।
हादसे के समय PAC के ज्यादातर जवान ड्यूटी पर गए हुए थे। इसी वजह से बड़ी जनहानि होने से बच गई। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें हादसे की वजह की जांच कर रही हैं। बिल्डिंग का जो हिस्सा गिरा है, उसकी स्थिति भी देखी जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में यहां लॉ कॉलेज की बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, PAC जवान मलबे में दबा
उत्तराखंड: सैलजा की चिट्ठी पर हरीश रावत का दो टूक जवाब, बोले- हम कांग्रेस के सिपाही, राहुल जी के आदेश पर काम करते हैं’
उत्तराखंड में अगले चार दिन मौसम बदलेगा रंग, कई जिलों में येलो अलर्ट; बारिश के साथ बर्फबारी
उत्तराखंड: नौकरी मिली तो सीएम धामी ने भी समझाई जिम्मेदारी, 332 नव नियुक्त कार्मिकों को दिया ये संदेश
हल्द्वानी: हिमालय को बनाया कारोबार की ताकत, नंदिनी ने प्राकृतिक चीजों से तैयार किया अपना ब्रांड
उत्तराखंड: कांस्य पदक जीतने के बाद सीएम धामी से मिले कपिल पोखरिया, मुख्यमंत्री ने कही ये बात
उत्तराखंड: बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, खुद परोसा खाना; गर्भवती महिलाओं की कराई गोदभराई
लालकुआं : विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में हुए कई कार्यक्रम
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) 9 अक्टूबर को हल्द्वानी में होगा व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी होंगे मुख्य अतिथि
उत्तराखंड : यहां बेकाबू कार ने दो मासूम भाइयों को कुचला, एक की मौत 
