प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गौचर में सेवारत फार्मेसी अधिकारी भरत नेगी व दिव्यांग खिलाड़ी दिवेश प्रसाद को प्रदेश सरकार द्वारा किया जाएगा सम्मानित।
गौचर / चमोली। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गौचर में सेवारत दिव्यांग फार्मेसी अधिकारी भरत नेगी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस 03 दिसंबर को देहरादून में सम्मानित किया जाएगा। भरत सिंह नेगी के अलावा जनपद चमोली से ग्राम काण्डई के उत्कृष्ट दिव्यांग खिलाड़ी दिवेश प्रसाद को भी सम्मानित किया जाएगा। जिस पर जनप्रतिनिधियों ने खुशी जताई है।
यह जानकारी देते हुऐ जिला समाज कल्याण अधिकारी ने कहा है कि राज्य दिव्यांग पुरस्कार योजना के अंतर्गत दक्ष दिव्यांग कर्मचारी और दक्ष दिव्यांग खिलाड़ी हेतु समाज कल्याण निदेशालय हल्द्वानी से आवेदन मांगे गये आवेदनों को निदेशालय भेजा गया था। निदेशालय द्वारा दूरभाष पर बताया गया है कि राज्य पुरस्कार के लिए जनपद चमोली से दक्ष दिव्यांग कर्मचारी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गौचर में सेवारत फार्मेसी अधिकारी भरत नेगी तथा दक्ष दिव्यांग खिलाड़ी देवेश प्रसाद, ग्राम काण्डई को चयनित किया गया है। जिन्हें विश्व दिव्यांग दिवस 03 दिसंबर को देहरादून में सम्मानित किया जाएगा। दोनों दिव्यांग जनों को 02 दिसंबर को देहरादून में पहुंचने को कहा गया है। निस्वार्थ, विनम्र स्वभाव के मिलनसार फार्मेसी अधिकारी भरत सिंह नेगी को उत्कृष्ट एवं दक्ष राज्य स्तरीय दिव्यांग पुरस्कार के लिए चयनित होने पर गौचर के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवीयो व व्यापार मंडल ने खुशी जताई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड 
