Ranikhet News- पूर्वी सिक्किम में सेना के वाहन खाई में गिरने से हादसे में कुमाऊं रेजिमेंट के 3 जवान शहीद हो गए जिनमें एक जवान ताडीखेत ब्लॉक रानीखेत, जबकि दूसरा रामनगर नैनीताल और तीसरा जवान हरियाणा का है और इस हादसे में तीन अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं अब तक मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा न्यू जवाहरलाल नेहरू रोड पर हुआ है यह मार्ग गंगटोक को भारत चीन सीमा के निकट नाथूला से जोड़ता है। हादसे में शहीद हुए रानीखेत के ताडीखेत के जवान बृजेश सिंह रौतेला पुत्र दलवीर सिंह की शहादत की खबर जैसे ही गांव पहुंची तो परिजनों पर मानो दुखों का पहाड़ टूट गया और और पूरा गांव सदमे में आ गया।
23 साल का बृजेश सेना में कमांडो बंद कर देश सेवा करना चाहता था और 18 वर्ष पूरे होने पर ही बृजेश ने देश सेवा की ललक अपने भीतर जगह कर सेना में शामिल होकर अपना सफर शुरू किया। बृजेश के पिता सेना में मेडल प्राप्त दलवीर सिंह ने बताया कि बृजेश बचपन में से ही सेना में कमांडो बनने का सपना देखता था। फराज जैसे ही शहादत की खबर आई तो सब की आंखों में आंसू का अंबार आ गया।

घर में मां पुष्पा देवी, बड़ा भाई अमित, छोटी बहन कल्पना का रो रो कर बुरा हाल है अपने वीर सपूत की शहादत की खबर सुनते ही मां रोती बिलखती बेहोश हो गई। 23 वर्ष की उम्र में ही शहादत देने वाले बृजेश का पार्थिव शरीर शुक्रवार तक उनके घर पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है फिलहाल इस घटना के बाद में जहां पूरे जिले में शोक है तो वही घर में ढाढस बंधाने वालों का तांता लगा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई 


