- बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश,4 लाख 90 हज़ार में किया था बच्चे का सौदा।
रुड़की (हरिद्वार)- कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस का इकबाल बुलंद हुआ है। सिर्फ़ 72 घंटे के अंदर पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन महीने के बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।
दरअसल, 11 अक्टूबर को अमरोहा निवासी जहीर अंसारी ने थाना कलियर में शिकायत दी थी कि उनकी पत्नी के बगल से सोते समय तीन महीने का बच्चा अज्ञात महिलाओं ने चुरा लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरंत टीमें गठित कीं। टेक्निकल और मैनुअल इनपुट के आधार पर पुलिस मेरठ पहुँची और जांच में पूरी बच्चा चोरी की चेन का खुलासा हुआ। पुलिस ने आस मोहम्मद लंगड़ा, उसकी पत्नी शहनाज, सलमा, अंचन, नेहा शर्मा और अंतिम खरीदार विशाल गुप्ता को गिरफ्तार किया है।जांच में सामने आया कि शादी के दस साल बाद भी संतान न होने के कारण विशाल गुप्ता ने ₹4 लाख 90 हज़ार में बच्चे का सौदा किया था। इस गिरोह ने बच्चे को चोरी कर बीच-बीच में मुनाफ़ा कमाते हुए अलग-अलग लोगों को बेचा था। पुलिस ने आरोपी के घर से बच्चे को सकुशल बरामद किया और एक लाख रुपये नकद भी ज़ब्त किए हैं। इसके अलावा ऑनलाइन भेजी गई एक लाख रुपये की रकम को फ्रीज़ कर दिया गया है।
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने इस खुलासे को लेकर टीम की सराहना की है और कहा है कि—“लोग अंजान व्यक्तियों पर भरोसा करने से पहले सोचें, क्योंकि ऐसा भरोसा बड़े नुकसान का सौदा बन सकता है।”55 घंटे में बच्चे की सुरक्षित वापसी के बाद, मां-बाप की आंखों में खुशी और राहत के आंसू छलक पड़े।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: किच्छा चुनाव में नहीं चला शुक्ला का प्रबंधन, कांग्रेस ने दोनों सीटों पर जमाया कब्जा
पहले चौड़ी थी सड़क, अब घट गई चौड़ाई, दीपक रावत ने दिए निरीक्षण के आदेश
उत्तराखंड: हल्द्वानी की कविता अब पहाड़ के उत्पादों को दे रहीं बाजार, जानिए कैसे शुरू हुआ सफर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले व्यापार मंडल में दो फाड़, महानगर की निर्वाचित टीम ने तोड़ा नाता, नवीन वर्मा पर लगाए आरोप
वोट को लेकर कांग्रेस का बड़ा अभियान, हल्द्वानी में कल सड़क पर उतरेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 65 लाख की स्मैक बरामद
उत्तराखंड : यहां 16 वर्षीय बालिका निकली गर्भवती
उत्तराखंड: 300 रुपये के लिए तीन कत्ल, दहशत में आया पूरा इलाका
उत्तराखंड : आधार में नाम बदलने के लिए अब देने होंगे अलग-अलग दस्तावेज
देहरादून : पर्वतीय विकास भत्ता अब कहलाएगा ‘उत्तराखंड विकास भत्ता’, मैदानी-पहाड़ी कर्मचारियों को समान रूप से मिलेगा लाभ 

