उत्तराखंड कैडर के IPS लोकेश्वर सिंह ने दिया त्यागपत्र

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड कैडर के IPS लोकेश्वर सिंह ने दिया त्यागपत्र,पौड़ी के SSP लोकेश्वर सिंह अब UN में देंगे सेवायें।

देहरादून- उत्तराखंड कैडर के 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी और वर्तमान में पौड़ी गढ़वाल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) लोकेश्वर सिंह ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। बताया जा रहा है कि उनका चयन प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र संगठन (UNO) में हुआ है। UNO की विशेष सुरक्षा इकाई में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया।

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड पुलिस के अधिकारी आईपीएस लोकेश्वर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वर्तमान में एसएसपी पौड़ी गढ़वाल के रूप में तैनात लोकेश्वर सिंह का चयन संयुक्त राष्ट्र (UN) से संबद्ध एक अंतरराष्ट्रीय संगठन में हुआ है. आईपीएस लोकेश्वर सिंह ने पुलिस मुख्यालय और राज्य सरकार को आवश्यक अनुमोदन के लिए आवेदन प्रस्तुत कर दिया है। अनुमोदन प्राप्त होने के बाद आईपीएस लोकेश्वर सिंह उत्तराखंड कैडर से कार्यमुक्त होकर इस अंतरराष्ट्रीय संगठन में अपनी नई भूमिका का दायित्व संभालेंगे.ल। उत्तराखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह फिलहाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पौड़ी के पद पर कार्यरत हैं।आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह चयन संयुक्त राष्ट्र (UN) से सम्बद्ध एक अंतरराष्ट्रीय संगठन में हुआ है. यह चयन एक कठिन और प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है, जिसमें विश्वभर के योग्य अधिकारी भाग लेते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: हल्द्वानी की कविता अब पहाड़ के उत्पादों को दे रहीं बाजार, जानिए कैसे शुरू हुआ सफर

लोकेश्वर सिंह साल 2014 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं. उन्होंने पिछले 11 सालों के दौरान उत्तराखंड पुलिस में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था,जनसुरक्षा को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने हरिद्वार, देहरादून, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ जैसे जिलों में उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं और वर्तमान में पौड़ी जनपद की पुलिस व्यवस्था का नेतृत्व कर रहे हैं। अब वह अपनी नई अंतरराष्ट्रीय भूमिका में संस्थागत अखंडता (Institutional Integrity), शांति स्थापना (Peacekeeping) और सतत विकास (Sustainable Development) जैसे वैश्विक उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे। उनकी नियुक्ति न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि भारत और उत्तराखंड दोनों के लिए गौरव का अवसर है, क्योंकि इससे भारत का प्रतिनिधित्व और प्रभाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 65 लाख की स्मैक बरामद

लोकेश्वर सिंह ने पुलिस मुख्यालय और राज्य सरकार को आवश्यक अनुमोदन के लिए आवेदन प्रस्तुत कर दिया है। अनुमोदन प्राप्त होने के बाद वह उत्तराखंड कैडर से कार्यमुक्त होकर इस अंतरराष्ट्रीय संगठन में अपनी नई भूमिका का दायित्व संभालेंगे।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें