उत्तराखंड: हल्द्वानी की कविता अब पहाड़ के उत्पादों को दे रहीं बाजार, जानिए कैसे शुरू हुआ सफर

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नैनीताल। सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर हल्द्वानी की कविता बिष्ट ऐरी स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने शिवा इंटरप्राइजेजP नाम से अपना व्यवसाय शुरू किया है। इसके जरिए वह पहाड़ी उत्पादों और स्थानीय कला को बाजार से जोड़ने का काम कर रही हैं।

कविता बिष्ट रेशम पर ऐपण कला की पेंटिंग तैयार करती हैं। उनके बनाए उत्पाद स्थानीय बाजारों और मेलों के साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी बेचे जा रहे हैं। इसके अलावा वह दूर-दराज के गांवों में काम करने वाले स्वयं सहायता समूहों से घी, अचार, शहद, पहाड़ी नमक समेत दूसरे स्थानीय उत्पाद खरीदती हैं। इन उत्पादों को ‘शिवा इंटरप्राइजेज’ के जरिए ग्राहकों तक पहुंचाया जाता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, सुरेश भट्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
Ad

इस पहल से स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पाद बेचने के लिए बाजार मिल रहा है। वहीं कविता बिष्ट को भी कारोबार के साथ आय का जरिया तैयार करने में मदद मिल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए

कविता बिष्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना और पीएमएफएमई योजना के तहत उन्हें हाल ही में 7 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ है। इस राशि से वह फूड प्रोसेसिंग यूनिट शुरू करने जा रही हैं। इसकी शुरुआत 20 अक्टूबर से प्रस्तावित है।

इस यूनिट में बतासे, पहाड़ी उड़द की बड़ी, अचार, जैम समेत कई स्थानीय खाद्य उत्पाद तैयार किए जाएंगे। दीपावली को देखते हुए इन उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने की भी तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके

कविता बिष्ट का कहना है कि सरकारी स्वरोजगार योजनाओं से उन्हें अपना कारोबार आगे बढ़ाने का मौका मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि ऐसी योजनाओं से स्थानीय महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों और छोटे उद्यमियों को अपने पैरों पर खड़े होने में मदद मिल रही है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें