हल्द्वानी। नगर निगम के वार्ड नंबर 37 मल्ला चौफुला क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने सचिव मुख्यमंत्री एवं कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन सौंपा। क्षेत्रवासियों ने मार्गों को कम से कम 20 फीट चौड़ा करने की मांग रखी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पहले सड़कें करीब 20 से 22 फीट चौड़ी थीं….लेकिन निर्माण के दौरान कुछ मार्गों की चौड़ाई घटकर करीब 10 से 13 फीट रह गई है। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। एक वाहन के गुजरने पर दूसरे वाहन के निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि यहां से रोजाना करीब 20 से 25 स्कूली वाहन गुजरते हैं। इसके अलावा नगर निगम के कूड़ा वाहन, निर्माण सामग्री लेकर आने वाले वाहन, पानी के टैंकर और आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि संकरी सड़क के कारण स्कूली बच्चों और पैदल चलने वालों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है।
इसी समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने बुधवार को सड़क चौड़ीकरण की मांग के समर्थन में प्रदर्शन किया। इसके बाद नोडल अधिकारी, राजस्व और प्राधिकरण के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत की। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में बंदोबस्ती की प्रक्रिया चल रही है, जिसमें सड़क की लंबाई और चौड़ाई से संबंधित स्थिति तय की जाएगी।
ज्ञापन में क्षेत्रवासियों ने कहा कि जनहित को देखते हुए वार्ड नंबर 37 के संबंधित मार्गों को कम से कम 20 फीट चौड़ा किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान यदि किसी स्थान पर बाउंड्रीवाल या अन्य निर्माण सड़क की प्रस्तावित चौड़ाई की जद में आता है तो उसे हटाने में उन्हें आपत्ति नहीं होगी।
क्षेत्रवासियों ने मांग की कि इन मार्गों को बंदोबस्ती में शामिल कर अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। उनका कहना है कि सड़क चौड़ी होने से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और दुर्घटनाओं का खतरा भी कम होगा।
ज्ञापन मिलने के बाद कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने उप जिलाधिकारी हल्द्वानी को प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करने और जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन की ओर से हल्द्वानी के अलग-अलग क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए आयुक्त दीपक रावत का आभार भी जताया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहले चौड़ी थी सड़क, अब घट गई चौड़ाई, दीपक रावत ने दिए निरीक्षण के आदेश
उत्तराखंड: हल्द्वानी की कविता अब पहाड़ के उत्पादों को दे रहीं बाजार, जानिए कैसे शुरू हुआ सफर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले व्यापार मंडल में दो फाड़, महानगर की निर्वाचित टीम ने तोड़ा नाता, नवीन वर्मा पर लगाए आरोप
वोट को लेकर कांग्रेस का बड़ा अभियान, हल्द्वानी में कल सड़क पर उतरेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 65 लाख की स्मैक बरामद
उत्तराखंड : यहां 16 वर्षीय बालिका निकली गर्भवती
उत्तराखंड: 300 रुपये के लिए तीन कत्ल, दहशत में आया पूरा इलाका
उत्तराखंड : आधार में नाम बदलने के लिए अब देने होंगे अलग-अलग दस्तावेज
देहरादून : पर्वतीय विकास भत्ता अब कहलाएगा ‘उत्तराखंड विकास भत्ता’, मैदानी-पहाड़ी कर्मचारियों को समान रूप से मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटकों से दहशत, यहां था केंद्र 

