Haridwar News- विगत कुछ सालों से उत्तराखंड में देह व्यापार का धंधा बड़ी तेजी से फैला है। खासकर मैदानी जिलों में देह व्यापार करने वालों की भीड़ उमड़ आयी है। कुमाऊँ में ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले में कई मसाज पार्लरों के अलावा कई घरों में भी सैक्स रैकेट पकड़े गये है जबकि गढ़वाल में राजधानी देहरादून के अलावा हरिद्वार जिले में सैक्स रैकेट पकड़ा गया है। एक बार फिर एसओजी व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने हरिद्वार की पाश कालोनी गोविंदपुरी के एक होटल में छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है।
जिसके बाद मौके पर पुलिस ने होटल में बाहर से बुलाई गई चार युवतियों के साथ तीन युवकों को भी गिरफ्तार किया है। इस सैक्स रैकेट का सारा नेटवर्क जस्ट डायल के माध्यम से संचालित किया जा रहा था। एक पूरा होटल लीज पर लेकर रैकेट संचालित हो रहा था। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल व एसओजी ने मुखबिर की सूचना पर गोविंदपुरी स्थित होटल पर छापेमारी की।
इस दौरान होटल से ही रैकेट चलाने वाली उमा उर्फ पूजा निवासी दिल्ली समेत चार युवतियों व तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। एक युवक कनखल व एक ज्वालापुर का रहने वाला बताया जा रहा है। सीओ सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि इन सभी से पूछताछ की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू, 
