उत्तराखंड की टिहरी में पीपीपी मोड में संचालित हट में एक पर्यटक को कर्मचारी ने पेट्रोल की बोतल में पानी पिला दिया, जिस वजह से पर्यटक की तबीयत खराब हो गई मामले में पुलिस ने 3 कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली निवासी उमेश गुप्ता ने किसी थाने में दी तहरीर में बताया है कि शुक्रवार की रात को वह टिहरी झील में संचालित फ्लोटिंग हट में रुके थे। और उन्होंने ₹25000 देकर हट बुक करवाई थी। इसमें कंपनी को स्लीपिंग व्यवस्था के साथ पानी चाय आदि भी उपलब्ध करानी थी, रात को जब उन्होंने वेटर से पानी मांगा तो वह एक बोतल में पानी लेकर आया। और जैसे ही उन्होंने पानी पिया तो उसमें पेट्रोल की बदबू आई जिसे देखते ही उन्हें उल्टी हुई और तबीयत खराब हो गई इसकी शिकायत कंपनी के कर्मचारियों से की, लेकिन उन्हें कोई मदद नहीं मिली, उन्होंने आरोप लगाया गया है कि टिहरी झील में लोगों से मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने बताया कि लीरॉय कंपनी के खिलाफ पूर्व में भी कई शिकायतें मिली हैं उन्होंने बताया कि कंपनी के मैनेजर मानवेंद्र सिंह, दिनेश कुमार और हीरा सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 284 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाएगी धामी सरकार, जल्द होगी बैठक
हल्द्वानी के रोमांच मेहता की बॉलीवुड फिल्म रिलीज, उत्तराखंड में हुई शूटिंग
CM धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिया ये सख्त संदेश
उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: शहरी विकास निदेशक ने देखा लालकुआं का कामकाज, विकास कार्यों की तारीफ
उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
देहरादून : इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट 
