देहरादून में चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज,जानिए क्या है आरोप?
देहरादून: पुलिस विभाग में तैनात पुलिसकर्मी के बेटे ने देहरादून के राजपुर इलाके में रात की ड्यूटी पर चार पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। जिसने पुलिस विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आरोप है कि युवक पर ड्यूटी पर तैनात चार पुलिस वालों ने झूठा Drunk and Drive केस किया। युवक के झूठे केस में विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटा भी गया। अब कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद अब जाकर पुलिस वालों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने की युवक की बेरहमी से पिटाई⤵️
दरअसल पुलिसकर्मी के पुत्र शिकायतकर्ता कुनाल चौधरी की माने तो ये घटना छह अगस्त को रात 11:30 बजे की है। थार गाड़ी से युवक अपने दोस्तों चैतन्य उर्फ किट्टी और समीर के साथ मसूरी डाइवर्जन रोड से जा रहाथा। इसी बीच राजुपर की पुलिस ने उनकी गाड़ी रोक ली। जिसके बाद शराब पीने को लेकर पूछताछ की।
झूठा Drunk and Drive का बनाया केस⤵️
कुनाल ने बताया कि उसने शराब नहीं पी थी। तो वहीं उसके दोस्तों ने बीयर पी थी। एल्कोमीटर से पुलिस ने जांच करनी चाही। लेकिन मशीन खराब थी। हालांकि इसके बाद भी पुलिसकर्मियों ने उनके खिलाफ मैनुअल रिपोर्ट बनाकर Drunk and Drive का चालान काटा।
विरोध करने पर लात-घूंसों से की धुनाई⤵️
जब कुनाल ने इसका विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें जमीन पर गिरा-गिराकर लात-घूंसों, लाठियों से बेरहमी से कुटाई की। दोस्तों के बीच-बचाव करने पर पुलिस ने उन्हें भी मारा। अर्द्धबेहोशी की हालत में कुनाल को थाने लेजाकर लॉकअप में बंद रखा।
मां ने देखा लॉकअप में बंद घायल बेटा⤵️
सूचना मिलने पर कुनाल की मां विजय चौधरी रात को थाने पहुंचीं। वो खुद भी पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। मौके पर पहुंचकर उन्होंने घायल बेटे का लॉकअप में वीडियो और फोटोग्राफ लेकर अगले दिन उसका मेडिकल परीक्षण भी करवाया।
देहरादून में चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज⤵️
पीड़ित कुनाल ने बताया कि शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद उन्होंने कोर्ट का रूख किया। अब करीब ठाई महीने बाद कोर्ट के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। राजपुर थाने में अपर उपनिरीक्षक मदन सिंह बिष्ट, दारोगा मुकेश नेगी, पीएसी के जवान नवीन चंद्र जोशी और परविंदर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका 
