उत्तराखंड बोर्ड का हाईस्कूल-इंटर का रिजल्ट आज
रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद हाईस्कूल और इंटर का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित करेगी। सुबह 11 बजे से वेबसाइट पर भी छात्र-छात्राएं अपना परिणाम देख सकेंगे।

बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने शुक्रवार को बताया कि हाईस्कूल एवं इंटर की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च तक हुई थीं। हाईस्कूल में 113690 वइंटर में 109713 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परिषद के सभापति और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती शनिवार को 11 बजे बोर्ड की बेवसाइट पर रिजल्ट अपलोड करेंगे। इस बार सीडी देने की व्यवस्था खत्म कर दी गई है। बोर्ड सचिव ने बताया कि प्रदेश में करीब 3500 के करीब हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट विद्यालय हैं। स्कूलों के पोर्टल पर भी रिजल्ट जारी होगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन 
