उत्तराखंड में आज ओलावृष्टि और तेज हवाओं का रेड अलर्ट
देहरादून। प्रदेश में शनिवार को ओलावृष्टि, तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली चमकने कारेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्रों में 40 तो मैदानी इलाकों में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। साथ ही अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

पूरे उत्तराखंड में 20 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं, 21-22 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इधर, शनिवार और रविवार के लिए विशेष एहतियात बरतने की सलाह मौसम विभाग ने दी है। ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो सकता है। तेज हवाओं से पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति पर भी असर पड़ने की संभावना है।
मौसम विभाग ने लोगों को ऐसे मौसम में सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। खासतौर पर मौसम खराब होने पर पेड़ या कच्चे निर्माण के नीचे खड़े नहीं रहने को लेकर आगाह किया है। देहरादून में भी आकाशीय बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि और 70 किमी. प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने की संभावना है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन 
