उत्तराखंड : ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, महिला के पहले पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, महिला के पहले पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार


देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर केस का सफलतापूर्वक खुलासा किया है। प्रेमनगर क्षेत्र में अज्ञात महिला का शव मिलने की सनसनीखेज घटना में पुलिस ने मृतका के पहले पति को गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पांच खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, इस प्रतियोगिता में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व


एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने घटना से जुड़ी सभी कड़ियों को बारीकी से जोड़ते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई। जांच के दौरान सामने आया कि महिला की हत्या उसके पहले पति द्वारा की गई थी। आरोपी ने हत्या के बाद शव को एक कट्टे में बंद कर मांडूवाला के जंगलों में फेंक दिया था, ताकि पहचान न हो सके।
इस मामले में विशेष बात यह रही कि अज्ञात महिला को न्याय दिलाने के लिए पुलिस स्वयं वादी बनी और गंभीरता से जांच को आगे बढ़ाया। लगातार प्रयासों और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर डबल मर्डर का खुलासा, चाचा-चाची की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दिवाली से पहले सारथी फाउंडेशन की खास पहल, जरूरतमंद परिवारों को दिए त्योहार के उपहार

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें