Kashiipur News: देर शाम काशीपुर में ज्येष्ठ उप प्रमुख के घर क्रॉस फायरिंग में जख्मी हुए यूपी पुलिस के जवान उत्तराखंड पुलिस को चकमा देकर मुरादाबाद भाग निकले। जवानों के भागने से उत्तराखंड पुलिस में हड़कंप मच गया। पांच जवानों के घायल होने के बाद स्थानीय पुलिस ने इन्हें अपनी कस्टडी में लेकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से सभी भाग निकले। कुमाऊं डीआइजी नीलेश आंनद भरणे ने इसे गैर जिम्मेदाराना बताया है।
डीआईजी ने कहा कि यूपी पुलिस पर गैरजिम्मेदाराना रवैया अपनाया है। कस्टडी से फरार होने का मामला भी गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। कुंडा में ज्येष्ठ उप प्रमुख की पत्नी की मौत के बाद पुलिस को ग्रामीणों का सहयोग मिला था जिसमें उन्होंने यूपी पुलिस के जवानों को उत्तराखंड पुलिस को सौंपा था।
उत्तराखंड की स्थानीय पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से नियमों को तोड़ते हुए पुलिस कर्मी को चकमा देकर वहां से गाड़ी लेकर फरार हो गए। इसकी सूचना जब सूर्या चैकी को लगी तो उन्होंने इन्हे रोकने का प्रयास किया गया लेकिन यूपी पुलिस के जवान बैरियर तोड़कर वहां से फरार हो गए।
यूपी पुलिस की कार्रवाई पर लगातार सवाल उठ रहे है। एसएसपी व डीआइजी ने कहा कि पुलिस कस्टडी से भागने का पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। कस्टडी से भागने के बाद एक बार फिर यूपी पुलिस सवालों के घेरे में है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बागेश्वर: नुमाइशखेत में तीन नवंबर से लगेगा सरस मेला, 35 स्टॉलों पर प्रदर्शित होंगे ग्रामीण उत्पाद
हल्द्वानी : यातायात व्यवस्था सुधारने और आवासीय परिसरों में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मामले में पुनर्विचार याचिका लगाने की मांग
Karwa Chauth 2026: उत्तराखंड में आज कितने बजे निकलेगा चांद? जानें 8 शहरों का समय
दिल्ली से हरिद्वार सिर्फ ढाई घंटे में! दिसंबर से नए कॉरिडोर पर दौड़ सकते हैं वाहन
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 18 अधिकारियों को मिली पदोन्नति; नई तैनाती के आदेश जारी
उत्तराखंड : यहां हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दंपती की मौत
देहरादून:(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट
उत्तराखंड: विधानसभा सत्र के बाद CM धामी का कांग्रेस पर हमला, विपक्ष को दी ये नसीहत
नैनीताल के लक्ष्य सिंह साही ने दिल्ली में जीता रजत पदक, जूडो चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन
हल्द्वानी : विजय सिंह बिष्ट बने भाजपा हल्द्वानी महानगर के उपाध्यक्ष, चुनाव से पहले मिली अहम जिम्मेदारी 
