CHAMPAWAT NEWS: इन दिनों उत्तराखंड में अपराधों की बाढ़ जैसी आ गई है। पहाड़ से लेकर मैदान तक के जिलों में हत्याओं की घटनाएं आम हो गई है। लोहाघाट के बिसारी गांव के युवक की लाश पुलिस ने पाटी से बरामद की है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। संदेह के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। जैसे ही ग्रामीणों को युवक के लाश मिलने की खबर मिली तो वह भड़क गए और हिरासत में लिए गए लोगों पीट दिया।
जानकारी के अनुसार पाटी विकास खंड के बिसारी गांव निवासी 28 साल के मोहित पंचैली पुत्र नवीन पंचैली 24 सितंबर से लापता था। शनिवार की सुबह उसका शव पाटी के रामलीला मैदान और वन विभाग कार्यालय के बीच बने एक अवैध टिनसेट से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विगत 28 सितंबर को परिजनों ने पाटी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तब से पुलिस मामले को लेकर कुछ लोगों से गहन पूछताछ कर रही थी। शनिवार को पुलिस ने तीन लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में ले लिया है। लाश मिलने के बाद परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए एसपी से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
मोहित अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। मृतक की दो बड़ी बहनें हैं। मोहित का शव मिलने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश पैदा हो गया है। शनिवार को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए तीन लोगों पर स्थानीय लोगों ने पुलिस कस्टडी में ही हाथापाई शुरू कर दी। बमुश्किल पुलिस ने तीनों युवकों को बचाया। आशंका है जताई जा रही है कि जुए के पैसों को लेकर उपजे विवाद के बाद युवक की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने किया पुल-सुरंग का निरीक्षण, रुद्रप्रयाग में ट्रायल शुरू
सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाएगी धामी सरकार, जल्द होगी बैठक
हल्द्वानी के रोमांच मेहता की बॉलीवुड फिल्म रिलीज, उत्तराखंड में हुई शूटिंग
CM धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिया ये सख्त संदेश
उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: शहरी विकास निदेशक ने देखा लालकुआं का कामकाज, विकास कार्यों की तारीफ
उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत 
